दुष्यंत का भाजपा पर हमला, अभय चौटाला को लेकर तंज: यमुनानगर में कार्यकर्ताओं संग बैठक, बोले: प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं रही – Yamunanagar News

पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
यमुनानगर में शुक्रवार शाम जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जगाधरी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की और बताया कि जेजेपी का ढांचा लगभग तैयार है। खंड स्तर तक संगठन
.
इस दौरान दुष्यंत ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को व्यापारियों और शराब कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा देना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी धमकियां, हत्याएं और फिरौती की घटनाएं जारी हैं।
दुष्यंत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी का एक विधायक, जो अब भाजपा में शामिल है, ने खुलासा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बैठकों में केवल “मीटिंग और ईटिंग” होती है, कोई काम की बात नहीं।
अभय चौटाला पर दुष्यंत का तंज
अभय चौटाला के एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने के बयान पर दुष्यंत ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो बना दिया जाए, क्योंकि सरकार अब बच्चों और अक्षम लोगों को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना रही है। दुष्यंत ने कहा, इसमें कोई समस्या नहीं है।
जेजेपी-इनेलो गठबंधन की संभावना नहीं
जेजेपी और इनेलो के गठबंधन की संभावना पर दुष्यंत ने स्पष्ट किया कि जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला पहले ही कह चुके हैं कि “रेलवे की दो पटरियां कभी एक नहीं हो सकतीं।” उन्होंने चौधरी देवीलाल की फोटो लगाने के विवाद पर भी टिप्पणी की और कहा कि जेजेपी ने फोटो लगा ली है, अब दूसरा पक्ष चाहे जैसा समझे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।