दिल्ली से भी ज्यादा बिहार की हवा जहरीली: हाजीपुर का AQI 437 और पटना का 339, सभी जिलों में सामान्य रहेगा मौसम – Patna News
बिहार की हवा दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली हो गई है। मंगलवार को हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। हाजीपुर में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कंपनी प्रदूषण मानकों का पालन नहीं कर रही है। इससे यहां का AQI लेवल 437 तक पहुंच गई है। यह बेहद की खराब
.
पिछले 24 घंटों में पटना का AQI 339 दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगीर का 307, सहरसा का 334, बेतिया का 299, मुजफ्फरपुर का 298, अररिया का 244, समस्तीपुर का 232, पूर्णिया का 222, गया का 218, बेगूसराय का 212 और बिहारशरीफ का 208 दर्ज किया गया।
एयर क्वालिटी इंडेक्स का क्या मतलब है?
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक तरह का टूल है, जो यह मापता है कि हवा कितनी साफ और स्वच्छ हैं। इसकी मदद से हम इस बात का भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें मौजूद एयर पॉल्यूटेंट्स से हमारी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।
AQI मुख्य रूप से 5 सामान्य एयर पॉल्यूटेंट्स के कॉन्सन्ट्रेशन को मापता है। इसमें ग्राउंड लेवल ओजोन, पार्टिकल पॉल्यूशन, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड शामिल हैं। आपने AQI को अपने मोबाइल फोन पर या खबरों में आमतौर पर 80, 102, 184, 250 इन संख्याओं में देखा होगा। इन अंकों का क्या मतलब होता है, ग्राफिक में देखिए।
अस्थमा मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह
डॉक्टर राणा एसपी सिंह ने बताया कि ‘ऐसी हवा स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ठीक नहीं मानी जाती है। इस स्थिति में अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। सांस की बीमारी वाले मरीजों को सचेत रहने की जरूर है।’
क्या खराब हवा में सांस लेना सिगरेट पीने जैसा है?
डॉ. अभिलाष शर्मा कहते हैं कि ‘खराब हवा में सांस लेना कई बार सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसमें कई तरह के केमिकल्स, पार्टिकल्स और कार्सिनोजेन मिले होते हैं।’
प्रसिद्ध जर्नल BMJ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत में हर साल एयर पॉल्यूशन के कारण 21 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। साल 2023 में लगभग 21 लाख 80 हजार लोगों की मौत हो गई थीं। इस मामले में भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर है, जहां वायु प्रदूषण से हर साल 23 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती हैं।
रोज कई सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंचा रही दूषित हवा
अमेरिकन शहर बर्कले के रिसर्चर रिचर्ड ए. मिलर और एलिजाबेथ मिलर ने एयर पॉल्यूशन को सिगरेट के धुएं से तुलनात्मक रूप से आंकने के लिए ऑनलाइन कैलकुलेटर बनाया।
इनके मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति 64 AQI लेवल पर 24 घंटे तक सांस ले रहा है तो यह दिन भर में एक सिगरेट पीने जैसा है। जबकि, आमतौर पर इस एयर क्वालिटी को बुरा नहीं माना जाता है, यह स्वीकार्य है। अब जरा यह सोचिए कि अगर दिल्ली जैसे शहरों में AQI लेवल 250 से ऊपर पहुंच गया है तो यह कितनी सिगरेट पीने के बराबर है।
इसका सीधा सा हिसाब ये है कि हवा की गुणवत्ता जितनी खराब होती है, यह उतनी ही ज्यादा सिगरेट पीने जैसा होता है। इसका कैलकुलेशन ग्राफिक्स में देखिए
वायु प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए क्या करें?
बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए उनका घर से बाहर निकलना थोड़ा कम कर सकते हैं। घर के अंदर ही एयर प्यूरीफायर लगाएं और बच्चों के लिए इनडोर गेम्स की व्यवस्था करें। घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें। हवा शुद्ध करने वाले पौधों को घर के अंदर भी लगा सकते हैं। इससे हवा शुद्ध रहेगी।
डॉ. राणा एसपी सिंह ने अनुसार प्रदूषण से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल करें
- ठंडे पानी की जगह गर्म पानी पी सकते हैं।
- रोज एक गिलास गुनगुना दूध पिएं।
- आंवले का जूस विटामिन सी का अच्छा सोर्स है।
- हरी पत्तेदार सब्जियां चौलाई का साग, गोभी, शलजम खाएं।
- शहद में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।
- चाय में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- विटामिन सी के लिए संतरा खा सकते हैं।
- गुड़ खाने से खून साफ रहता है।
- बादाम, पिस्ता, अखरोट खाइए।
- पानी में तुलसी का पत्ता डालकर पी सकते हैं।
आज सभी जिलों में सामान्य रहेगा मौसम
बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान औसतन 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक, पछुआ हवा का बहाव बिहार में शुरू हो गया है। जिसने धीरे-धीरे ठंड महसूस होगी। फिलहाल हवाओं की रफ्तार धीमी है। अगले 2 से 3 दिनों में हवा में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में कमी आने लगेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी और बेगूसराय सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग की ओर से 15 जिलों का आंकड़ा जारी किया गया है।
वहीं, रोहतास और मोतिहारी का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने 13 जिलों का आंकड़ा जारी किया है।