Published On: Mon, Jul 8th, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : BJP को 1 सीट भी आ जाए तो…, दिल्ली चुनाव को लेकर AAP की भविष्यवाणी


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली में बरसों का अपना वनवास खत्म करना चाहती है और दिल्ली की कुर्सी पर कब्जे के लिए बेताब है। दिल्ली बीजेपी ने अभी से ही इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। रविवार को बीजेपी ने कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं में दिल्ली चुनाव को लेकर जोश भरा। इस बीच अब आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट मिल जाए तो बहुत है। 

AAP की नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने साल 2015 में एक मिशन रखा था। उस मिशन का सक्सेस रेट यह था कि उन्हें 70 में से 3 सीटें मिलीं। इसके बाद बीजेपी ने मिशन 2020 बनाया है। इसमें उन्होंने कहा था, ‘अबकी बार 45 पार।’ वो 45 पार करने निकले थे और 8 पर सिमट गए। अब 2025 में जिस प्रकार के कांड वो लगातार कर रहे हैं।

फिर चाहे वो हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली का पानी रुकवाना हो चाहे दिल्ली के सरकारी स्कूलों को खराब करने की साजिश हो चाहे अफसरों के जरिए मोहल्ला क्लिनिक की दवाइयां रोकने की साजिश हो या फिर दिल्ली के डेटा एंट्री ऑपरेटर्स को हटाना हो। जितने षड़यंत्र भारतीय जनता पार्टी रचेगी उनता जोर का तमाचा दिल्ली वाले उनको मारेंगे। मैं आपको पूरे विश्वास से बात रही हूं कि अगर 2025 में भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट भी आ गई तो बहुत है।’

BJP ने 2025 के लिए फूंका चुनावी बिगुल

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को हालिया चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत के लिए बधाई दी और उनसे 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज करने को कहा था। जेएलएन स्टेडियम में प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं के काम की सराहना की गई थी। इसकी अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की और इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया थी।

बैठक के दौरान विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को सूचित करने और आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली सरकार की “विफलताओं” को उजागर करने के लिए कहा गया।

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>