Published On: Sat, Jul 6th, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल BJP करेगी ‘महामथंन’, 2,000 से अधिक लोग होंगे शामिल


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली भाजपा रविवार को अपनी विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक करेगी, जिसमें अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा के सदस्यों और जिला तथा वार्ड स्तर के पदाधिकारियों सहित 2,000 से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैठक का फोकस 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर होगा और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

भाजपा ने दो दशक से अधिक समय से दिल्ली में कोई विधानसभा चुनाव नहीं जीता है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 2015 और 2020 में लगातार दो बार भारी बहुमत से चुनाव जीतकर दिल्ली की सत्ता में है।

हाल के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत का हवाला देते हुए पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि इस बार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बैठक को संबोधित करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में दिल्ली में लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के लिए दिल्ली की जनता और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के अलावा आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी। सचदेवा ने कहा कि बैठक में हिस्सा लेने वाले सदस्यों की संख्या अधिक है क्योंकि यह एक विस्तारित कार्यकारी समिति की बैठक है।

दिल्ली भाजपा की कार्यकारी समिति में 300 से अधिक सदस्य हैं, जिनमें वर्तमान और पूर्व पार्टी पदाधिकारी, निर्वाचित प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

बता दें कि, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 8 विधायक हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली ‘आप’ के पास 61 विधायक हैं। पटेल नगर से विधायक राज कुमार आनंद द्वारा ‘आप’ छोड़ने और बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

लोस चुनाव में में जीत से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का हौसला दोगुना : सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी को राजधानी में मिली जीत के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह और हौसला दोगुना हो गया है। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 123वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सचदेवा ने कहा कि भाजपा रविवार को पार्टी की विस्तारित कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा करेगी।  भाजपा की प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र में पार्टी के दोहरे इंजन की जरूरत है। भाजपा दो दशक से अधिक समय से दिल्ली की सत्ता से बाहर है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>