Published On: Wed, Dec 18th, 2024

दिल्ली में 60 साल से ऊपर बुजुर्गों का मुफ्त इलाज: चुनाव से पहले केजरीवाल की तीसरी बड़ी घोषणा, महिलाओं-ऑटोवालों के लिए ऐलान कर चुके


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए ऐलान AAP ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। - Dainik Bhaskar

अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए ऐलान AAP ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने घोषणा की कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा।

केजरीवाल ने साफ किया कि ये इलाज सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा, चाहे वो किसी भी कैटेगरी में आते हों।

इससे पहले केजरीवाल बुजुर्गों के लिए 2500 रुपए पेंशन, ऑटोवालों के लिए 5 लाख तक का बीमा और महिलाओं के लिए 1000 रुपए महीने की घोषणा कर चुके हैं। दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं।

23 दिन में 4 बड़ी योजना

12 दिसंबर: महिलाओं के लिए 1000 रुपए प्रति माह

केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देने का ऐलान किया। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। केजरीवाल ने कहा कि योजना के लिए 12 दिसंबर से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।

10 दिसंबर: ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे

10 दिसंबर को दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर के यहां खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।

10 दिसंबर को दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर के यहां खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।

केजरीवाल ने 10 दिसंबर ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 2. होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे। 3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा। 4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

21 नवंबर: 5 लाख लोगों को हर महीने ₹2500 तक पेंशन का ऐलान

केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे।

60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है।

दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

  • दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
  • बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।
  • AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP, जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

——————————————

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

AAP की शिकायत-भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए:इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग, EC का आश्वासन- बिना वेरिफिकेशन ऐसा न हो

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग से मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>