Published On: Fri, Aug 23rd, 2024

दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड को चाकू से गोदा, 4 नाबालिग गिरफ्तार; इस बात का बदला लेने को मर्डर


पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में नौकरी से निकलवाने का बदला लेने के लिए एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बुधवार को 35 साल के सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मी ने अपने मालिक से नाबालिग की दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि ख्याला थाना पुलिस को बुधवार रात 8.30 बजे सड़क पर एक युवक के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। टीम ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद चार नाबालिगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया।

14 से 17 साल के हैं आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री में विनोद सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करता था। विनोद का व्यवहार उनके साथ अच्छा नहीं था। विनोद ने फैक्टरी मालिक को आरोपी के अभद्र व्यवहार की जानकारी दी थी। इसके चलते आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विनोद पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है।

घर लौटते समय चाकू से गोदा

पुलिस ने बताया कि पीड़ित विनोद कुमार को 10 से ज्यादा बार चाकू घोंपा गया। घटना उस समय हुई जब कुमार बुक पैकेजिंग फैक्ट्री से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर खून से लथपथ देखा। जिसके बाद रात 8.30 बजे कंट्रोल रूम को कॉल किया और उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पहली नजर में ऐसा लगता है कि पीड़ित के शरीर पर 10 से ज्यादा चाकू के घाव थे। मामला दर्ज कर लिया गया है।’

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>