Published On: Sat, Dec 7th, 2024

दिल्ली में व्यापारी की गोली मारकर हत्या: दो बाइक सवारों ने कई राउंड फायरिंग की, मॉर्निंग वॉक से लौट रहा था मृतक


नई दिल्ली50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के शाहदरा इलाके में बर्तन व्यापारी की गोली मारकर हत्या। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के शाहदरा इलाके में बर्तन व्यापारी की गोली मारकर हत्या।

दिल्ली के शाहदरा में शनिवार को एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बर्तन कारोबारी सुनील जैन (52) सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार आरोपियों ने फर्श बाजार इलाके में उन पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से 5-6 राउंड गोलियां बरामद की हैं।

हत्या के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। बर्तन कारोबारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवारवालों से शुरुआती पूछताछ में दुश्मनी या हत्या की धमकी की कोई बात सामने नहीं आई है।

घटनास्थल की दो तस्वीरें…

जिस जगह बर्तन कारोबारी को गोली मारी गई वहां चारों ओर उसका खून बिखरा पड़ा था।

जिस जगह बर्तन कारोबारी को गोली मारी गई वहां चारों ओर उसका खून बिखरा पड़ा था।

गोलीबारी के बाद सुबह 08:36 बजे सड़क पर चल रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थन की जांच कर सबूत इकट्ठा किए।

गोलीबारी के बाद सुबह 08:36 बजे सड़क पर चल रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थन की जांच कर सबूत इकट्ठा किए।

केजरीवाल बोले- अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद किया दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बर्तन कारोबारी की हत्या के मामले में गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है। उन्होंने कहा- अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।

दिल्ली में पिछले दिनों क्राइम की 3 बड़ी घटनाएं…

4 दिसंबर​​​​​​​: बेटे ने मां-बाप, बहन की चाकू मारकर हत्या की

दिल्ली के नेब सराय में 4 दिसंबर को 20 साल के युवक ने अपने पिता, मां और बड़ी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर चला गया। वापस आने के बाद उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को परिवार वालों की हत्या होने की बात बताई। पूछताछ में पुलिस को उस पर शक हुआ। पिता की डांट से परेशान होकर उसने परिवार वालों की हत्या की थी। पूरी खबर पढ़िए…

31 नवंबर: चाचा-भतीजे की हत्या, शूटर से 5 राउंड फायरिंग की

दिल्ली के शाहदरा इलाके में दिवाली के दिन 40 साल के शख्स आकाश शर्मा और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। CCTV फुटेज में देखा गया कि एक 16 साल का लड़का स्कूटी से शूटर के साथ आकाश के घर पहुंचा। उसने पहले आकाश के पैर छुए फिर दिवाली की बधाई दी। इसके बाद नाबालिग आरोपी के साथ स्कूटी पर आए शख्स ने आकाश पर 5 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़िए…

12 सितंबर: ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की हत्या, शूटर ने सड़क किनारे 6-8 गोलियां मारीं​​​​​​​​​​​​​​

दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में एक ग्रेटर कैलाश इलाके में 12 सितंबर रात एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10:45 बजे हुई। शूटर ने जिम मालिक को करीब 6-8 गोलियां मारीं। उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 35 साल के नादिर शाह के रूप में हुई। वह पार्टनरशिप पर जिम चलाता था। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>