Published On: Sat, Jun 29th, 2024

दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, मीटिंग से पहले नीरज बोले- अब तेरा क्या होगा कालिया


JDU National Executive Meeting: दिल्ली के कंस्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग हो रही है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केसी त्यागी, विजय कुमार चौधरी, संजय झा, देवेश चंद्र ठाकुर, नीरज कुमार, अफाक अहमद, मदन सहनी समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक बैठक में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर बुलाया गया है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष नीतीश कुमार इसमें कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। राज्यसभा सांसद संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार पर चर्चा होगी।  ऐसे में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को मनोनित किया जाएगा। इस बीच बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने पूछा है- अब तेरा क्या होगा कालिया?

कार्यकारिणी की मीटिंग से  पहले पार्टी के के पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसके बाद पार्टी नेताओं ने मीडिया से बात की। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू ही नहीं, बल्कि बिहार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिल्ली में वह मीडिया से बात कर रहे थे। वहीं जदयू सांसद देवेश चंद ठाकुर ने इस मौके पर मीडिया के सवाल पर कहा कि अगर संजय झा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते हैं तो यह अच्छी बात होगी।

नेता का बेटा राजनीति नहीं करेगा तो क्या खेती करेगा; परिवारवाद पर बोलीं लवली आनंद

संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर केसी त्यागी और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी से सर्वमान्य नेता है। वे जो फैसला लेंगे वह सबको स्वीकार होगा। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा, यह बात बीजेपी ने भी स्पष्ट कर दिया है। अब इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन ऐसा हुआ तो इंडी गठबंधन का क्या होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजनीति में अब तेरा क्या होगा कालिया। उनकी राजनीति की अर्थी सज गई है।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद की राजनैतिक स्थिति पर चर्चा होगी वहीं बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव पर रणनीति पर गहन मंथन किया जाएगा। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिहाज से पार्टी बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। 

इसके अलावे आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूचि में शामल करने और बिहार को विशेष राज्य क का दर्जा या विशेष पैकेज देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जदयू बीजेपी के सामने मजबूती से उभरी है। पहले बीजेपी अपने दम पर केंद्र में सरकार चला रही थी। लेकिन इस चुनाव के बाद जेडीयू पर केंद्र सरकार की निर्भरता बढ़ गयी है। इस हालात को जेडीयू भुनाना चाहेगी। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनव लड़ने और जदयू को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं नीतीश, एनडीए में वापसी के सूत्रधार हैं सांसद

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में  सभी सांसद, सभी मंत्री और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके अलावा ही 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और संयोजक भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं।इस बैठक में ये सभी लोग शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते खुद नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  की अध्यक्षता कर रहे हैं। 

इससे पहले  2023 के 29 दिसंबर को जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमें  नीतीश कुमार ने चौंकानेवाला फैसला लिया था। उसी मीटिंग के माध्यम से ललन सिंह से पार्टी का कमान वापस ले लिया गया और  नीतीश कुमार खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बन गए। उसके बाद बिहार में महागठबंधन टूट गया और बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने एनडीए की सरकार बना ली।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>