Published On: Fri, Aug 16th, 2024

दिल्ली में आज नारी शक्ति मार्च, 11 से 2 इन रास्तों पर जाने से बचें; एडवाइजरी पढ़कर ही घर से बाहर निकले


अगर आप शुक्रवार को नई दिल्ली क्षेत्र में जाने की सोच रहे हैं तो अलर्ट रहे। सुबह 11 बजे से मंडी हाउस से जंतर-मंतर पर नारी शक्ति मार्च के चलते नई दिल्ली इलाके की सड़कें प्रभावित रहेंगे। यातायात पुलिस ने सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। यात्रा मार्च मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर तक निकाली जाएगी। इस दौरान कई रास्तों पर आपको जाम का भी सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नारी शक्ति फोरम की ओर से शुक्रवार को मार्च निकाला जाएगा। मार्च मे करीब 20 हजार महिलाओं के शामिल होने की सूचना है। यह मार्च मंडी हाउस, बाराखंभा, टॉलस्टॉय मार्ग होते हुए जंतर-मंतर पहुंचेगा। इसके चलते मंडी हाउस गोलचक्कर के आसपास भगवान दास मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोजशाह रोड, केजी मार्ग, बाराखंभा रोड, संसद मार्ग, राजीव चौक, टॉलस्टॉय मार्ग, आरएमएल, गोल डाकखाना जाने वाली सड़कों के अलावा अशोक रोड, महादेव रोड रायसीना रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही शुक्रवार दोपहर को नई दिल्ली की तरफ जाएं। निजी वाहनों के बजाए सार्वजनिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल करें, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करके जाम से बचा जा सके। मेट्रो और बसों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। कई रास्तों पर डायवर्जन किया गया है और लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

एडवाइजरी के अनुसार, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय और इंडिया गेट आदि जगह जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। मंडी हाउस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड क्रॉसिंग, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह केजी मार्ग क्रॉसिंग, तानसेन मार्ग बंगाली मार्केट सर्कल, कनॉट प्लेस सर्कल बाराखंबा रोड, जनपद गोल चक्कर, राजेंद्र प्रसाद गोल चक्कर, विंडसर गोल चक्कर आदि पर भारी भीड़ रहेगी। ऐसे में अगर हो सके तो यहां जाने से बचें।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>