Published On: Mon, Jul 22nd, 2024

दिनदहाड़े दौड़ाकर सीने-पेट में मारी 5 गोली, मौत: भतीजे की हत्या का था आरोपी, समस्तीपुर में 3 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद – Samastipur News


घटनास्थल से विनोद को अस्पताल ले जाते लोग।

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के SH-88 पर बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को दौड़ाकर गोली मार दी। युवक को पांच गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपाई गांव निवासी विनोद महतो (40) के

.

घटना के संबंध में बताया गया है कि विनोद अकेले ही अपनी बाइक से दलसिंहसराय कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान डैनी गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया । विनोद अपनी बाइक छोड़कर भागने लगा। इसके बाद बदमाशों ने उसे खदेड़ना शुरू किया और उसपर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने 8 राउंड फायरिंग की। विनोद के सीने और पेट में 5 गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाएगा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल में पहुंच जांच में जुटी पुलिस।

अस्पताल में पहुंच जांच में जुटी पुलिस।

सोनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था विनोद

उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में 26 नवंबर 2023 की देर शाम गांव के ही धनेश्वर प्रसाद महतो के बेटे सोनू कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में विनोद महतो समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। विनोद समेत दो लोग जेल गए थे। विनोद करीब दो महीने पहले जेल से छूट कर बाहर आया था। इसी दौरान आज वह उसी केस के सिलसिले में दलसिंहसराय कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस हत्याकांड को लोग सोनू हत्याकांड के बदले के रूप में देख रहे हैं।

क्या बोले DSP

दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विनोद, सोनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। करीब दो महीने पहले यह जेल से छूटकर आया था। इस हत्या को पुरानी हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। जमीनी विवाद के कारण पहले इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोनू और विनोद के बीच तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद था।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>