दानापुर में प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग मामले में 10 युवक गिरफ्तार: 24 लैपटॉप और 4 मोबाइल बरामद, मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता जाएगी पुलिस – Patna News
दानापुर के रूपसपुर पुलिस ने प्रतिबंधित ऑनलाइन वर्ल्ड बाजी गेमिंग खेलते हुए 10 युवकों गिरफ्तार किया है। मौके से 24 मोबाइल और 4 लैपटॉप बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 5 आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
.
थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुरूवार देर रात कोथवा स्थित राजदेव एनक्लेव ब्लॉक सी के फ्लैट नंबर-402 में प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग खेलने की भी सूचना थी। इनपुट के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। उक्त स्थल पर छापेमारी को 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम बंगाल का रहने वाला है 5 आरोपी
5 आरोपी एडवर्ड कुमार, सागर कुमार, अरमान कुमार सिंह, सुजीत कुमार चितरंजन पश्चिम बंगाला के बर्धमान जिला का रहने वाला है। इसके अलावा भोजपुर के उदवंत नगर के गोपाल कुमार, सरोज सिंह, मंतोष कुमार, अमरनाथ सिंह और आरा का राज सिंह शामिल है। मुख्य सरगना कोलकाता का रहने वाला है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कोलकाता जाएगी।