दादरी में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की मीटिंग: 30 जून के बाद नौकरी सुरक्षा की मांग, बोले- सीएम ने सुरक्षा का वादा किया था – Charkhi dadri News

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने आज बैठक की।
चरखी दादरी में आज हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से जुड़ी पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। बैठक में यूनियन प्रधान मनमोहन सिंह सुंधा ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य मांगों में एचकेआरएन और अन्य कच्चे कर्मचारियों के लिए पास क
.
कर्मचारियों का अनुभव एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड कर वरिष्ठता के आधार पर वेतन तय करने की मांग की गई। मल्टीपर्पज कर्मचारियों के लिए 23,900 रुपए वेतन की फाइल पास करने की मांग भी रखी गई। यूनियन ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार बनने से पहले 1.20 लाख कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा का वादा किया था।
लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। सरकार ने कर्मचारियों को केवल 30 जून तक की अप्रूवल दी है। सरकार का कहना है कि उनके पास सैंक्शन पद नहीं हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति पर एक इंक्रीमेंट और सीनियर कर्मचारियों को जूनियर कर्मचारियों के बराबर वेतन देने की मांग भी की गई है। इस मौके पर चेयरमैन दुलीचंद, सचिव राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष साहब राम, वरिष्ठ उपप्रधान बृज लाल, उपप्रधान राजकुमार फीटर, हेम राज, सुलतान सिंह, धन्ना राम, सोनू, भीमसेन, मुख्य सलाहकार बाबु सिंह, विनोद कुमार, रघुबीर सिंह, संगठन सचिव दिनेश कुमार, राय साहब, सह कोषाध्यक्ष सुभाष बासा, प्रचार सचिव बनारसी दास, राजेश कुमार बबलू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।