Published On: Mon, Aug 12th, 2024

दहशत में बीती रात, बारिश के पानी से बुझाई प्यास; भूस्खलन से कैमूर की पहाड़ियों में फंसे 500 पर्यटकों की आपबीती


सासाराम जिले के रोहतास प्रखंड क्षेत्र की धनसा घाटी में रविवार देर शाम एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हुए भूस्खलन में 500 से अधिक पर्यटक फंस गए। ऐसे में भूस्खलन में फंसे पर्यटकों ने पूरी रात दहशत के बीच गुजारी। लोगों की मानें तो सड़क निर्माण कंपनी द्वारा पहाड़ काटने के कारण ऐसे हालात बने। हालांकि निर्माण कंपनी की पोकलेन मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाया। इसके बाद घाटी से वाहन सरकने लगे।

जानकारी के मुताबिक पर्यटक रोहतासगढ़ और रोहितेश्वर धाम से लौट रहे थे। इस बीच गुलरिया खोह, कपरफुट्टी, नौहट्टा की कठौतिया घाटी, धनसा घाटी में भारी बारिश के कारण दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन होने लगा। यह देख दर्जनों चार पहिया और बाइक सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने, नीचे खाई और पीछे नदी से घिरे लोग जिंदगी के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगने लगे। चारों ओर घना जंगल ऊपर से बिजली की तड़तड़ाहट और बारिश से पर्यटकों की हालत खराब हो गई।

नदी की धार में फंसे 69 लोग, मची चीख-पुकार: देवदूत बन आए SSB जवान और यूं बचाई जान

वहीं वाहन में छोटे बच्चे भूख-प्यास से बिलबिला रहे थे। हालत यह हो गई कि पीने के पानी के लिए एक-दूसरे की मदद लेनी पड़ी। कुछ लोगों ने बारिश के पानी से प्यास बुझाई। 12 घंटे तक वाहन फंसे रहे। सोमवार सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा पहाड़ काटने के कारण ऐसे हालात बने।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>