दरभंगा में 10 दिसंबर तक बनेगा आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड: 70 साल से अधिक के बुजुर्गों को फायदा, 5 लाख से अधिक इलाज के लिए मिलेंगे – Darbhanga News

दरभंगा के सभी प्रखंड और अनुमंडल कार्यालय पर 10 दिसंबर तक लगातार जिले के 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध को 5 लाख रुपए से अधिक की राशि इलाज के लिए मिलेंगे। परिवार क
.
दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड जोर-जोर से बनाया जा रहा है। अधिक उम्र में लोगों के स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता भी बढ़ जाती है। ऐसे में जिले वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में बुजुर्गों का आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड बनवाएं।
समस्या होने पर फोन नंबर पर कर सकते संपर्क
जल्द ही जिला प्रशासन आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर भी केंद्र का स्थापना करेगा। इसमें आशा दीदियों और आंगनबाड़ी केंद्रों को दायित्व सौंपा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड बनवाने से संबंधित जानकारी के लिए जिला प्रभारी आदर्श को फोन पर संपर्क कर सकते हैं। डीएम ने फोन नंबर 7992469854 जारी किया है। नि:संकोच इन्हें संपर्क कर सकते हैं।