Published On: Fri, May 23rd, 2025

दरभंगा में राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर: अंचल कार्यालय और पंचायतों में राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित, 17 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन – Darbhanga News



दरभंगा में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी 7 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिलाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को परेशानी हो रही है।

.

इधर दरभंगा जिले के 18 प्रखंडों में सभी राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। अंचल कार्यालय और पंचायतों में राजस्व से जुड़े सभी कार्य ठप हो गए हैं। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, फार्मर रजिस्ट्री, अंबेडकर समग्र सेवा अभियान और आरटीपीएस काउंटर से प्रमाण पत्रों का निर्गमन भी बंद है।

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि यह कठिनाई की स्थिति है। पुराने कर्मचारियों के माध्यम से जरूरी काम निपटाए जा रहे हैं। संगठन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। सरकार की ओर से भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी कार्य पर शीघ्र नहीं लौटे और काम में बाधा डाली, तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

वैकल्पिक व्यवस्था की गई है

जिलाधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां कर्मचारी नहीं हैं, वहां पुराने कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर जरूरी काम करवाया जाए। ताकि आम लोगों के कार्य बाधित न हों।

कर्मचारी 17 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। प्रमुख मांगों में ग्रेड पे को 1900 से बढ़ाकर 2800 करने और गृह जिले में पदस्थापन शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सम्मानजनक वेतन नहीं मिल रहा। एच्छिक स्थानांतरण और अन्य सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा। इस कारण वे घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर काम करने को मजबूर हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>