दरभंगा में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप: पिता ने कहा- दामाद का उठना-बैठना अपराधियों के साथ होता था, बेटी के साथ मारपीट करता था – Darbhanga News

विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था।
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एनपी मिश्रा चौक पर 13 मई को प्रीति झा (38) की लाश उनके घर में पलंग पर मिला था। गले पर रस्सी जैसे निशान थे। परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। पति संतोष झा पर हत्या का आरोप लगाया गया है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
.
मृतका के पिता अमरनाथ झा ने कहा कि दामाद शराब के आदी थे। सुबह से शाम तक अपराधियों के साथ बैठकर शराब पीते थे। जमीन और संपत्ति बेच रहे थे। विरोध करने पर बेटी से मारपीट करते थे। अंत में हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा नहीं है, इसलिए न्यायिक जांच चाहते हैं। प्रीति की शादी को 19 साल हो चुके थे। एक 16 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है।

SDPO अमित कुमार।
दुपट्टा और नाखून के सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं
एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना के SHO, महिला पदाधिकारी और मैं खुद मौके पर पहुंचा। लोगों से पूछताछ की गई। फॉरेंसिक जांच कराई गई। मटेरियल एविडेंस पर फोकस किया गया। दुपट्टा और नाखून के सैंपल सुरक्षित रखे गए। बच्ची से दो-तीन बार पूछताछ की गई। उसने सब कुछ विस्तार से बताया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट 20 मई को मिली। रिपोर्ट में मौत का कारण बताया गया है। उसी आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। संतोष झा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
टीम गठित कर दी गई है। टेक्निकल सेल भी जांच में लगी है। जल्द गिरफ्तारी होगी। परिवार को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। शराबी होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। फिर भी इस बिंदु पर जांच की जा रही है।