दरभंगा में अगवा कर नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश: विरोध करने पर मारपीट, ICU में भर्ती; बाइक सवार 4 लड़कों ने उठाया, 1 गिरफ्तार – Darbhanga News

दरभंगा के बेंता इलाके में अगवा कर नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की गई है। विरोध करने पर मारपीट भी हुई है। सिर और पीठ में चोट है। DMCH के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। घटना 4 जून की है।
.
पीड़िता की मां ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती हूं। पति राजमिस्त्री हैं। घटना वाले दिन बेटी खाना देने के लिए अस्पताल आई थी। मेरा खाने का मन नहीं था। राशन खरीदने के लिए 500 रुपए दिया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद मैं घर चली गई। लड़की घर में नहीं थी।

रात 8 बजे तक नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। रात 11 बजे जानकारी मिली कि पतौर थाना में लड़की है। उसे बगीचा में फेंक दिया गया था। नशीला पदार्थ सुघांकर बेहोश कर दिया था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाने में आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार।
पीड़िता की मां के मुताबिक, सभी बदमाश मोहल्ले के रहने वाले हैं। गांजा और नशीला दवाओं का सेवन करते है। बेटी को पहले से ही परेशान कर रहे थे। समझाने पर जान से मारने की धमकी देते थे। बेटी का आरोपी न दोस्त है और न ही कोई प्रेम संबंध जैसी बात है। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

अस्पताल से घर लौटते समय धीरू पासवान, बबलू कुमार, गुड्डू पासवान और एक अज्ञात युवक ने उसे जबरन उठा लिया। गर्दन पर चाकू रखकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां रेप की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे मारा। पीठ और सिर के पिछले हिस्से में चोट है। लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में एडमिट कराया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
एक आरोपी की गिरफ्तारी
एसडीपीओ सदर अमीत कुमार ने बताया कि कुछ युवक नाबालिग बच्ची को बाइक पर बैठाकर उघरा गांव की ओर ले गए थे। रेप की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। एक आरोपी धीरू पासवान को पकड़ा है। वही बाइक पर बिठाकर ले गया था।

लड़की ने बयान में बताया कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तेजी से समय रहते बचा लिया गया। आरोपियों ने बच्ची को नशा देने की कोशिश की थी। कोई चोट नहीं है। छानबीन की जा रही है।
