Published On: Mon, Jul 22nd, 2024

तेजस्वी 23 सीट पर सिमटेंगे? नीतीश का 2025 में 220 विधानसभा सीट जीतने का दावा


ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 सीटें जीतेगा। 2010 में मिली 206 सीटों से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होने कहा कि 2005 से सभी क्षेत्रों में हम लोगों ने काम किया है। आगे भी काम करने की योजना तैयार की जा रही है। ये बात सीएम नीतीश  ने विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में कही। 

आज से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू हुआ है। इससे पहले एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसे नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए ये दावा किया। और कहा कि 2010 के विधानसभा चुनाव के चुनाव में एनडीए को मिलीं 206 सीटों के ज्यादा 220 सीटें एनडीए जीतेगा। और 2010 का रिकॉर्ड टूटेगा। आपको बता दें बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। नीतीश के इस दावे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या महागठबंधन 23 सीटों पर सिमट जाएगा। बिहार में महागठबंधन की अगुवाई तेजस्वी यादव कर रहे हैं। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल है।

इससे पहले बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी 2010 में मिली सीटों के रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही थी। और पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जानी चाहिए। बीजेपी की इस बैठक में तीन हजार से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी और सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़िए- 174 सीट पर NDA, 34 पर RJD; विनोद तावड़े ने बिहार में 2025 का चुनाव जीतने का फॉर्मूला बताया

बिहार में एनडीए प्रचंड जीत का दावा कर ही है। फि चाहे वो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी हों, या फिर जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार। विधानसभा चुनाव से पहले दावों की सियासत तेज हो गई है। वहीं विपक्ष भी जीत का दावा कर रहा है। आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल भी चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को 30 सीटें मिली थी। जबकि महागठंधन 9 सीटों पर जीतने में कामयाब रहा। जिसमें आरजेडी को 4, कांग्रेस को 3, लेफ्ट को 2 और पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीतने में सफल रहे थे। वहीं एनडीए में बीजेपी और जेडीयू 12-12 सीटें, चिराग पासवान की लोजपा (आर) 5 और जीतन मांझी की हम को एक सीट मिली थी।

यह भी पढ़िए- रुपौली हारकर भी जीती जेडीयू, नीतीश से मिलकर निर्दलीय शंकर सिंह ने दिया समर्थन

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>