Published On: Sat, Aug 10th, 2024

तेजस्वी की बिहार यात्रा सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट, विजय सिन्हा बोले- जनता के बीच नहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव


आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार यात्रा पर निकलेंगे। जो राज्य की सभी 243 सीटों को कवर करेगी। लेकिन तेजस्वी की यात्रा के आगाज से पहले ही बीजेपी ने तंज कसा है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव की प्रस्तावित यात्रा महज एक ‘पॉलिटिकल स्टंट’ है। जिसका आमजन की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। इस यात्रा के नाम पर वो सोशल मीडिया के लिए कुछ तस्वीरें खिंचवाकर अपने आप को ‘आभासी दुनिया’ का जननेता घोषित करने में जुट जाएंगे।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि वो जनता से जुड़ाव की जगह सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को ज्यादा वरीयता देते हैं। क्योंकि बिहार की जनता पर उनका कोई प्रभाव नहीं रह गया है। शनिवार को मीडिया को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विगत बजट सत्र के दौरान चलते सदन से नदारद रहकर बड़े तामझाम के साथ उन्होंने बिहार का दौरा किया था।

सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी वो ‘एंग्री यंग मैन’ के नाटकीय अवतार में अपना ‘वन मैन शो’ चलाकर जनता को गुमराह करने का भरपूर प्रयास किया। इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी तेजस्वी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि तेजस्वी की राजनीतिक यात्रा लगभग समाप्त हो गई है। उपमुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में छह विभागों में मंत्री रहे और लूटने का काम किया। उनकी नई यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

नीतीश सीएम रहे तो आरजेडी को चार गुना सीटें आएंगी, ऐसा क्यों बोले तेजस्वी?

आपको बता दें तेजस्वी यादव 17 अगस्त से बिहार की यात्रा पर निकल सकते हैं। इस दौरान वो विशेष राज्य का दर्जा, बढ़े हुए आरक्षण को 9वीं सूची में शामिल कराने समेत कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। राज्य की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रो में तेजस्वी यादव की यात्रा निकलेगी। जिसमें सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>