Published On: Fri, Nov 15th, 2024

झारखंड में मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी: ढाई घंटे विमान में ही रहे, दूसरे प्लेन से दिल्ली रवाना; राहुल गोड्‌डा में डेढ़ घंटे फंसे रहे – Deoghar News


झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से पीएम मोदी को लेकर उड़ान भरता दूसरा प्लेन।

झारखंड के देवघर में शुक्रवार को PM मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। वे दोपहर 2:20 बजे विमान में सवार हो गए थे, लेकिन वह उड़ान नहीं भर पाया।

.

इसके बाद दिल्ली से उनके लिए स्पेशल प्लेन भेजा गया। इसके बाद शाम 4.55 बजे दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, एसपीजी ने उन्हें एयरपोर्ट के लॉन्ज तक जाने की परमिशन नहीं दी।

मोदी सुबह प्लेन से देवघर आए थे। यहां से वे बिहार के जमुई जनजातीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए। वापसी में उन्हें देवघर से ही दिल्ली जाना था, लेकिन प्लेन में खराबी आ गई थी।

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के लिए दूसरा प्लेन लाया गया। खराब हुआ प्लेन भी दिखाई दे रहा है।

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के लिए दूसरा प्लेन लाया गया। खराब हुआ प्लेन भी दिखाई दे रहा है।

पीएम मोदी जमुई से लौटकर प्लेन में सवार हुए लेकिन प्लेन उड़ान नहीं भर सका।

पीएम मोदी जमुई से लौटकर प्लेन में सवार हुए लेकिन प्लेन उड़ान नहीं भर सका।

दिल्ली से भेजा प्लेन पीएम के एयरपोर्ट पर रहने के दौरान बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीनियर पायलट ने जैसे ही तकनीकी खराबी की जानकारी दी, तो पीएमओ ने को-ऑर्डिनेट किया और दिल्ली से वायुसेना का विमान देवघर रवाना कर दिया था।

देवघर एयरपोर्ट पर खड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्लेन।

देवघर एयरपोर्ट पर खड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्लेन।

गोड्डा में राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर भी डेढ़ घंटे तक फंसा

झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC) की क्लियरेंस नहीं मिलने से डेढ़ घंटे तक हैलिपेड पर इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस नेता शुक्रवार को महगामा में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। उन्हें गोड्डा से बोकारो जिले के बेरमो में जाना था। बाद में हंगामे के करीब डेढ़ घंटे बाद उड़ान भरने की अनुमति मिली। पढ़ें पूरी खबर…

इनपुटः विजय सिन्हा

——————————— ये खबर भी पढ़ें: जमुई में PM के सामने नीतीश बोले-अब कहीं नहीं जाऊंगा:प्रधानमंत्री ने 6 हजार 640 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की, झाल और नगाड़ा बजाया

पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिन में दूसरी बार बिहार आए। जमुई के बल्लोपुर में शुक्रवार को वो भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने बिरसा मुंडा के नाम पर 150 रुपए का सिक्का और 5 रुपए का स्मारक डाक टिकट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>