झारखंड में चुनाव प्रचार से नीतीश ने बनाई दूरी: राजद बोली- सिर्फ 2 सीट मिलने से नाराज हैं नीतीश, जदयू का जवाब- सीएम का काम बोलता है – Patna News
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार थम गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले और दूसरे चरण के दौरान चुनावी प्रचार में कहीं नहीं दिखे। बिहार में एनडीए बूथ स्तर पर अपनी ताकत दिखाने का दावा करती है। जबकि, झारखंड के चुनाव प्रचार में ए
.
एनडीए की ओर से चुनाव प्रचार में सीएम नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बीजेपी से सीएम नीतीश कुमार नाराज हैं। जबकि, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो या नहीं हो। उनका काम बोलने लगता है।
इस रिपोर्ट में पढ़िए झारखंड चुनाव प्रचार में सीएम नीतीश की गैरमौजूदगी पर विपक्ष इसे कैसे मुद्दा बना रहा है। वहीं, एनडीए के सहयोगी दल भाजपा और जदयू कैसे बचाव कर रही है। सीएम नीतीश के चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होने की वजह अलग बता रही है।
2 सीट मिलने से जदयू में नाराजगी
राजद ने सीएम नीतीश कुमार को झारखंड से दूरी बनाए जाने को मुद्दा बनाया है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि ‘सीएम नीतीश बीजेपी से बहुत ज्यादा नाराज हैं। इसी नाराजगी की वजह से झारखंड मे चुनाव प्रचार करने नहीं गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने जदयू को सिर्फ दो सीट दी है। दो सीट मिलने से जदयू नाराज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराजगी को छुपाने के लिए अपने प्रत्याशी के लिए भी चुनावी प्रचार करने झारखंड नहीं गए।’
CM नीतीश कुमार का काम बोलता है
सीएम नीतीश कुमार की चुनावी प्रचार से दूरी पर जदयू नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि राजद को अपनी स्थिति देख लेनी चाहिए। झारखंड चुनाव में पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रचार किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गली-गली घूमे हैं। नीरज कुमार कहते हैं कि वह किसके लिए गए। उन्हीं के लिए न,जो बेऊर जेल में बंद है। सीएम के सवाल पर कहते हैं कि काम बोलता है। सीएम नीतीश कुमार चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो या नहीं हों। उनका काम बोलने लगता है।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद पर प्रचार को लेकर पलटवार किया।
भाजपा ने राजद के सवालों को किनारा किया
राजद के सवालों पर भाजपा चुप है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि ‘बिहार में नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में हैं। देश में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार मजबूती से चल रही है। सब कुछ ठीक-ठाक है।
चुनावी कार्यक्रम में जाने से रोका जा रहा
कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर कहते हैं कि ‘भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को झारखंड जाने से रोक रखा था। जिस तरीके से सीएम मंच पर व्यवहार कर रहें हैं, वह सभी को पता है। पीएम मोदी का पैर पकड़ रहें हैं। इसी प्रकरण की वजह से बीजेपी प्रचार से रोक रही है। बीजेपी को डर है कि वह कैंडिडेट का पैर न पकड़ लें।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने चुनाव प्रचार को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा।
झारखंड में सिर्फ 2 सीट पर जदयू कैंडिडेट
झारखंड चुनाव में जदयू के सिर्फ दो उम्मीदवार हैं। दोनों सीटों पर ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री को चुनाव में पटखनी दी है। बिहार-झारखंड के सियासी चाणक्य कहे जाने वाले सरयू राय और राजा पीटर मैदान में हैं। जमशेदपुर पश्चिम सीट से सरयू राय ताल ठोक रहें हैं। वहीं, तमाड़ सीट से गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर विपक्षी को टक्कर देने के लिए सामने हैं।