झारखंड के देवघर में बिल्डिंग गिरी,5 लोगों को निकाला गया: NDRF रेस्क्यू में जुटी; तीन मंजिला पुरानी इमारत का हो रहा था रेनोवेशन – Deoghar News

झारखंड के देवघर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। शहर के सीता होटल के पास तीन मंजिला मकान सुबह पांच बजे के करीब भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के दबने की सूचना है। अभी तक पांच लोग निकाले गए हैं। इनमें से दो को थोड़ी चोट आई है जिसे सदर अस्पताल
.
और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। इसे लेकर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में अबतक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर जिला प्रशासन के साथ ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं।
देवघर में श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। क्षेत्र के लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। मकान मालिक तीर्थयात्रियों को ठहराने के लिए मकान का रेनोवेशन करा रहे थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर में काम चल रहा था। इस वजह से दीवार और पिलर को तोड़ा गया था।
वहीं क्षेत्र में लगातार हुई बारिश की वजह से नमी हो गई है। ऐसे में रेनोवेशन के दौरान मकान पुराना होने की वजह से संभल नहीं सका और आज सुबह एकदम से जमींदोज हो गया।
हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए…

देवघर में तीन मंजिला मकान गिरा।

मलबे का हटाने का काम किया जा रहा है।

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

एनडीआरएफ के साथ-साथ एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है।
इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर बीजेपी नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे हुए हैं। घटना के मद्देनजर उन्होंने एम्स के डायरेक्टर से बात कर ली है ताकि मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकें।