Published On: Tue, Jun 25th, 2024

जेपी नड्‌डा राज्यसभा में सदन के नेता बनाए गए: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शपथ के दौरान विपक्ष ने नारे लगाए-NEET-NEET, शेम-शेम


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Session LIVE Update; Rahul Gandhi Narendra Modi | Shivraj Chouhan Jyotiraditya Scindia

नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
18वीं लोकसभा के संसद सत्र का आज दूसरा दिन है। आज 272 सांसद शपथ लेंगे। कल 262 सांसदों ने शपथ ली थी। - Dainik Bhaskar

18वीं लोकसभा के संसद सत्र का आज दूसरा दिन है। आज 272 सांसद शपथ लेंगे। कल 262 सांसदों ने शपथ ली थी।

18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन सोमवार (24 जून) को 262 सांसदों ने शपथ ली। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी और आखिरी में मध्य प्रदेश के ज्ञानेश्वर पाटिल ने शपथ ली। आज 270 सांसद शपथ लेंगे। लोकसभा स्पीकर कैंडिडेट का नाम भी आज सामने आ सकता है।

लोकसभा सत्र का पहला दिन विपक्ष के नाम रहा। सत्र शुरू होने से पहले और शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर हाथ में संविधान की कॉपी लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी की।

यह प्रदर्शन संसद के अंदर भी देखने को मिला। जब सांसदों की शपथ शुरू हुई तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोर्डियम पर आए। राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई सांसदों ने संविधान की कॉपी PM की तरफ दिखाई। प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद जब लौटे तो दोनों तरफ से हाथ जोड़कर अभिवादन हुआ।

PM जब शपथ लेने पहुंचे तो राहुल गांधी ने उन्हें संविधान की कॉपी दिखाई।

PM जब शपथ लेने पहुंचे तो राहुल गांधी ने उन्हें संविधान की कॉपी दिखाई।

शिक्षा मंत्री की शपथ के दौरान NEET-NEET, शेम-शेम के नारे लगे
प्रधानमंत्री के बाद प्रोटेम स्पीकर के पैनल में शामिल 5 वरिष्ठ सांसदों को शपथ लेना था। इनमें 3 विपक्षी सांसद- सुरेश कोडिकुन्निल (कांग्रेस), टीआर बालू (DMK), सुदीप बंदोपाध्याय (TMC) थे। प्रोटेम स्पीकर ने जब इनका नाम पुकारा तो कोई भी सांसद हॉल में उपस्थित नहीं था। ये बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

विरोध यहीं खत्म नहीं हुआ। NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों के बीच जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने मंच की ओर बढ़े तो विपक्ष की ओर हूटिंग शुरू हो गई- NEET-NEET, शेम-शेम। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का कोई रिएक्शन नहीं दिखा।

संसद सत्र के पहले दिन की 5 बड़ी बातें…

1. इमरजेंसी का जिक्र, PM बोले- ड्रामे और स्लोगन से नहीं चलेगी संसद
संसद सत्र शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र किया। दरअसल, 25 जून यानी आज देश में आपातकाल के 50 साल पूरे हो रहे हैं। PM ने कहा- 25 जून न भूलने वाला दिन है। इसी दिन संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था। भारत को जेलखाना बना दिया गया था। लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी संकल्प लेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी।
PM ने 14 मिनट 28 सेकेंड के भाषण में इमरजेंसी के अलावा, नए संसद भवन, नए सांसदों, जिम्मेदार विपक्ष, तीसरे कार्यकाल, विकसित भारत पर अपनी बात रखी। पूरी खबर पढ़ें…

संसद सत्र शुरू होने से आधे घंटे पहले PM ने हंस द्वार पर मीडिया को ब्रीफ किया।

संसद सत्र शुरू होने से आधे घंटे पहले PM ने हंस द्वार पर मीडिया को ब्रीफ किया।

2. राहुल गांधी बोले- PM साइकोलॉजिकली बैकफुट पर हैं
संसद में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह, जो आक्रमण संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है। हम ये आक्रमण नहीं होने देंगे। हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती।

राहुल ने NDA के 15 दिन के कामकाज पर 10 मुद्दे गिनाएं- ट्रेन दुर्घटना, आतंकवादी हमले, ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, NEET घोटाला, NEET PG निरस्त, UGC NET का पेपर लीक, दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे, आग से धधकते जंगल, जल संकट और हीट वेव से मौतें। उन्होंने कहा- PM साइकोलॉजिकली बैकफुट पर हैं। वे सरकार बचाने में व्यस्त हैं। पूरी खबर पढ़ें…

संसद सत्र में शामिल होने आए राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी मीडिया को दिखाई।

संसद सत्र में शामिल होने आए राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी मीडिया को दिखाई।

3. फ्रंट लाइन में राहुल-अखिलेश के साथ अयोध्या के सांसद को जगह
विपक्ष के नेताओं के सिटिंग अरेंजमेंट की खूब चर्चा रही। विपक्ष के फ्रंट लाइन में सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी नजर आए तो लाल टोपी लगाए हुए अखिलेश यादव उनके बगल में बैठे थे। अखिलेश के ठीक बगल में फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद बैठे थे।

अखिलेश हर जगह उन्हें अपने साथ लेकर चल रहे थे और कई मौकों पर तो खुद से आगे भी रख रहे थे। इसी लाइन में ममता बनर्जी के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को भी जगह दी गई। मैसेज साफ था- विपक्ष इस बार मजबूती के साथ एकजुट है।

राहुल गांधी, अखिलेश के साथ अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद विपक्ष की फ्रंट सीट पर बैठे।

राहुल गांधी, अखिलेश के साथ अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद विपक्ष की फ्रंट सीट पर बैठे।

4. हिन्दी, संस्कृत, गुजराती, मराठी सांसदों ने शपथ ली
सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री समेत टॉप 5 मंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली। केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और प्रह्लाद जोशी ने कन्नड़ में शपथ ली, जबकि धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम ने उड़िया भाषा में शपथ ली। सर्बानंद सोनोवाल ने असमियाऔर केन्‍द्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू और जी किशन रेड्डी ने तेलुगु भाषा में शपथ ली।

केन्‍द्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने गुजराती भाषा में शपथ ली। वहीं, प्रताप राव जाधव ने मराठी और डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने डोगरी भाषा में शपथ ली। केन्‍द्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मलयालम और सुकांता मजूमदार ने बंगाली भाषा में शपथ ली। केन्‍द्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके ने संस्कृत में शपथ ली।

धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर और जुएल ओराम सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर और जुएल ओराम सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं।

5. जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। नड्डा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह ली है। गोयल ने हाल ही में लोकसभा चुनाव जीता है और सोमवार को निचले सदन यानी लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। नड्डा के पास उर्वरक तथा रसायन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।

जे पी नड्डा को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

जे पी नड्डा को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन की 8 तस्वीरें…

सोनिया गांधी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने आज शपथ ली।

सोनिया गांधी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने आज शपथ ली।

BJP सांसद नवीन जिंदल पत्नी और बेटा-बेटी के साथ। नवीन हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

BJP सांसद नवीन जिंदल पत्नी और बेटा-बेटी के साथ। नवीन हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सपा के 37 सांसदों के साथ संसद पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने संविधान की कॉपी लेकर विरोध किया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सपा के 37 सांसदों के साथ संसद पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने संविधान की कॉपी लेकर विरोध किया।

बीजेपी नेता कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद बनी हैं।

बीजेपी नेता कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद बनी हैं।

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान संसद भवन में TMC सांसद जून मालिया, सायोनी घोष, मिताली बाग, रचना बनर्जी।

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान संसद भवन में TMC सांसद जून मालिया, सायोनी घोष, मिताली बाग, रचना बनर्जी।

TMC की महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

TMC की महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

बीजेपी की अनीता नागर सिंह चौहान मध्य प्रदेश की रतलाम सीट से सांसद हैं।

बीजेपी की अनीता नागर सिंह चौहान मध्य प्रदेश की रतलाम सीट से सांसद हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को डिनर दिया। इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य पहुंचे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को डिनर दिया। इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य पहुंचे।

TDP सांसद अप्पलानैदु कालीसेट्टी लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन साइकिल से पहुंचे संसद भवन पहुंचे।

TDP सांसद अप्पलानैदु कालीसेट्टी लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन साइकिल से पहुंचे संसद भवन पहुंचे।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा सत्र के पहले दिन संसद भवन के बाहर पार्टी की महिला सांसदों की तस्वीरें लीं।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा सत्र के पहले दिन संसद भवन के बाहर पार्टी की महिला सांसदों की तस्वीरें लीं।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) सांसद चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान के साथ संसद भवन पहुंचे थे।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) सांसद चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान के साथ संसद भवन पहुंचे थे।

संसद के बाहर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल एक दूसरे से कुछ इस तरह मिलते दिखे।

संसद के बाहर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल एक दूसरे से कुछ इस तरह मिलते दिखे।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>