जीतमराम मांझी मोदी सरकार की उपलब्धि को गिनाएंगे: केंद्रीय मंत्री ने कहा- पटना में कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, 11 साल में देश हित में हुआ काम – Gaya News

गयाजी के सांसद व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मोदी सरकार की 11 साल की कार्यकाल की उपलब्धियां का बखान को लेकर पटना में कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार के सभी मंत्रियों को सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही गई
.
यही वजह है कि हम भी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की उपलब्धि गिनाएंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गयाजी शहर के आशा सिंह मोड़ के पास देर शाम एक निजी हॉस्पिटल का आईसीयू वार्ड का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया कर्मी को जानकारी दी। जीतन राम मांझी ने कहा कि बीते 11 सालों में कई बड़ी बात देश हित मे हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, 370, तीन तलाक ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़ी बातें हुईं है।
11 साल के कार्यकाल की देंगे जानकारी
केंद्र में मोदी सरकार के किए गए विकास दिख रहे है। हम लोग बीते 11 साल के उनके कार्यकाल को लोगों के बीच जानकारी देंगे। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि अपने क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाइए।
मोदी सरकार 11 साल में क्या क्या विकास काम किए हैं और उसका क्या असर देश हित मे हुआ है। इस बात की भी जानकारी दें।