Published On: Thu, Jun 5th, 2025

जीजा पर दुष्कर्म और एसिड अटैक का आरोप: पीड़िता के बयान का पुलिस ने किया खंडन, कहा- पारिवारिक विवाद है – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में साली ने जीजा पर दुष्कर्म और एसिड अटैक का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वो अपने घर में सुबह 9 बजे सो रही थी। उसी वक्त जीजा घर आया। पीड़िता को अकेला देख वो उसके बगल में सो गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

.

इसी बीच पीड़िता की नींद टूट गई। वो शोर मचाने लगी। पीड़िता के अनुसार जीजा उसके कपड़े उतारने लगा। पीड़िता ने उसे लात मारकर गिरा दिया और दरवाजे पर जाकर शोर मचाने लगी। मोहल्ले के लोग जुटे। इसी बीच जीजा ने तेजाब फेंक दिया। जिस कारण उसका चेहरा झुलस गया। पीड़िता के अनुसार लोगों के जुटने पर जीजा फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पीड़िता के पति को दी। पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद थाने में आवेदन दिया गया।

मामले में पुलिस ने आरोप का खंडन किया है, पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जिसमें मारपीट की बात कही गई है। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का है।

एसडीपीओ टाऊन-1 सीमा देवी ने बताया,

QuoteImage

सिकंदरपुर थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें आवेदिका का कहना है कि उसके जीजा ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। असफल होने पर जीजा ने उसके चेहरे और गला पर तेजाब फेंका। घटना की जांच के लिए सिकंदरपुर थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया। वहां जांच-पड़ताल की गई। हम इस घटना का खंडन करते है। जांच के बाद पता चला कि घटना के पीछे पारिवारिक मुद्दा है। आवेदिका की बहन 3-4 महीने से लापता है। उनकी गुमशुदगी को लेकर कांटी थाना में भी केस दर्ज किया गया है। अभी तक उनकी बरामदगी नहीं हो पाई है, इसलिए इनके बीच विवाद चल रहा है। आरोपी जीजा का कहना है कि आवेदिका ने ही मेरी पत्नी को भगाया गया है। इसी को लेकर 3-4 दिन से झड़प चल रही। कल भी इनलोगों के बीच झड़प हुई है, लेकिन इसको दरकिनार करते हुए आवेदिका ने गलत आवेदन दिया है। इसलिए हम इसका खंडन करते है।

QuoteImage

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>