जींद में विवाहिता के साथ टॉर्चर: पीड़िता ने कहा- दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रहा पति, झूठ बोल की शादी – Jind News

महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
हरियाणा के जींद में विवाहिता के साथ ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे दूसरे युवक के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। उसके खुद के भी दूसरी महिलाओं के साथ अवैध स
.
पुलिस को दी शिकायत में जींद निवासी एक महिला ने बताया कि साल 2019 में उसकी शादी नरवाना क्षेत्र निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। सोमबीर ने झूठ बोल कर उसके साथ शादी की। सोमबीर पहले से ही शादीशुदा था और उससे तलाक लिए बिना उसके साथ शादी की।
पति के दूसरी महिलाओं के साथ हैं अवैध संबंध
शादी के बाद उसके साथ मारपीट की जाती और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता। सोमबीर की मां तथा पिता और बहनें प्रताड़ित करने में उसका साथ देती हैं। सोमबीर उसे दोस्तों के साथ सोने के लिए तथा संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।
आरोपी के खुद भी दूसरी महिलाओं के साथ संबंध हैं। उसे भी दूसरों के साथ संबंध बनाकर रुपए कमाने के लिए मजबूर करने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोपी पति उससे नई कार मांग रहा है। वह अपने भाई के साथ आकर रहने लगी।
दस्तावेज लेने के लिए ससुराल गई तो नहीं खोला दरवाजा
19 मई को वह अपने भाई के साथ ससुराल में शैक्षणिक सर्टिफिकेट लेने के लिए गई, ताकि आगे पढ़ाई कर सरकार नौकरी की तैयारी कर सके लेकिन आरोपियों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसके ससुर ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और धमकी देते हुए मारपीट पर उतर आए, इसलिए वहां से चले गए।
इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने पति सोमबीर, ससुर जगदीश, सास शकुंतला, कविता, सुनीता और डेल्ला नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।