जींद में तेज आंधी के कारण मरे सैंकड़ों तोते: दर्जनों घायल, पंख कटने के कारण नहीं उड़ पा रहे थे, कुत्ते नोंच रहे थे – Jind News

हरियाणा के जींद में सफीदों क्षेत्र के गांव खरकगागर में तेज आंधी से सैकड़ों तोते मर गए और काफी संख्या में घायल हो गए। पंख कटने और खराब होने के कारण तोते उड़ नहीं पा रहे थे। सिंचाई विभाग के बेलदार ने रजबाहे से गुजरते समय तोते पड़े देखे तो वह रूक गया। कुत्
.
इसके बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टर को बुलाया गया। डाक्टर राजकुमार मौके पर पहुंचे और तोतों को उपचार देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। उधर ग्रामीणों ने वन विभाग, वन्य प्राणी विभाग व पशुपालन विभाग से अपील की है कि उनकी टीम आकर जिंदा बचे हुए तोतों को ले जाए, ताकि उनका अच्छे से उपचार हो सके।

घायल और पंख कटे तोते दिखाते ग्रामीण।
आंधी का दंश नहीं झेल पाए तोते
ग्रामीण बलिंद्र व सुरेंद्र ने बताया कि खरकगागर गांव के पास सड़क के किनारे सफेदे के पेड़ों पर असंख्य तोते एक स्थान पर निवास करते हैं। रात में तेज आंधी आई थी। तोते आंधी का दंश झेल नहीं पाए और वे रात में खेतों में गिर गए। जिनमें से सैकड़ों तोते मर गए और काफी संख्या में घायल हो गए।

घायल तोतों का ट्रीटमेंट करते डॉक्टर।
काफी तोतों के पंख कट गए है और वे उड़ नहीं पा रहे हैं। पशुपालन विभाग के डाक्टर राजकुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर वे मौके पर पहुंचे थे। तोतों को इलाज देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सभी तोते एक स्थान पर ही इस एरिया में रहते थे। इससे रौनक सी लगी रहती थी। आंधी के कारण सैकड़ों तोते मर गए, दर्जनों घायल हैं और कुछ तोते डरे हुए हैं। इन तोतों की हालत यह है कि इनका गांव स्तर पर इलाज संभव नहीं है।