Published On: Thu, Dec 12th, 2024

जिंदल पुल से गिरी तेज रफ्तार कार: सुबह 4 बजे हादसा, पुल से गिरते समय बिजली के खंभों से टकराई, दो युवक घायल – Hisar News

Share This
Tags


जिंदल पुल से गिरने के बाद कार की हालत।

हरियाणा के हिसार में जिंदल पुल से करीब साढे़ 6 मीटर की ऊंचाई से तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी पुल के ऊपर से नीचे आते समय बिजली के खंभों से टकराई।

.

इसके कारण आसपास के एरिया में बत्ती गुल हो गई। घटना सुबह 4 बजे की है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है। पुलिस घायल युवकों से बातचीत का प्रयास कर रही है हालांकि दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कार के एयर बैग खुलने से दोनों युवकों की जान बच गई मगर इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद हाथ-पैर में फैक्चर आया है।

जिंदल पुल पर कार का संतुलन बिगड़ा घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार शहर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जिंदल ओवरब्रिज पर चढ़ते की अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ओवरब्रिज की दीवार से टकराने के बाद नीचे बिजली के खंभों से जा टकराई। फिलहाल पुलिस घायलों का पता लगा रही है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>