Published On: Sat, Jan 4th, 2025

जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा: 2 जवानों की मौत, 3 घायल; 10 दिन पहले भी 5 जवानों की मौत हुई थी


श्रीनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। - Dainik Bhaskar

सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के एसके पायीन इलाके में सेना के जवानों के ले रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 जवानों की मौत हुई है। 3 जवान घायल हैं। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक,

इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।

सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई।

ट्रक सड़क से फिसलकर गहराई में जा गिरा।

ट्रक सड़क से फिसलकर गहराई में जा गिरा।

दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत

इससे पहले नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी।

जवानों की गाड़ी खाई में गिरने की तीन अन्य घटनाएं…

19 अगस्त 2023: लद्दाख में सेना का वाहन 60 फीट गहरी खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा।

29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।

इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।

29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एंबुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

23 दिसंबर 2022 : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत

हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए थे।

हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए थे।

23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने बताया कि वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>