Published On: Fri, Nov 22nd, 2024

जमुई में तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को कुचला: एक के बाद एक दो ट्रकों ने 50 साल के शख्स को रौंदा, टुकड़ों में मिली लाश – Jamui News



जमुई के सिकंदरा इलाके में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार दो ट्रकों ने एक अधेड़ शख्स को कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह घायल अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुल

.

मृतक की पहचान 50 साल के महेंद्र गुप्ता उर्फ टेनी के रूप में की गई है। घटना सिकंदरा के मुख्य चौक नवादा रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात 12 बजे के करीब तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने महेंद्र गुप्ता को कुचल दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी महेंद्र को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सिकंदरा चौक पर दुकानों में काम कर गुजारा करता था महेंद्र

महेंद्र मूल रूप से मुंगेर जिले के तारापुर का रहने वाला था। लेकिन वो बीते कई सालों से जमुई जिले के सिकंदरा चौक पर रहता था। महेंद्र गुप्ता उर्फ टेनी चौक पर मौजूद दुकानों में काम कर अपना गुजर-बसर करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो देर रात चौक की ओर गया था। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक के बाद एक दो ट्रकों से कुचले जाने के कारण महेंद्र गुप्ता का शव टुकड़ों में बंट गया था। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव उठाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>