Published On: Sat, Dec 28th, 2024

जन सुराज ने विस चुनाव की रणनीति पर की चर्चा: पूर्णिया में कार्यकारिणी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पार्टी सत्ता में आई तो 3 महीने में बिहार भ्रष्टाचारमुक्त – Purnia News


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज तैयारियों में जुट गया है। इलेक्शन से पहले संगठन की जड़े मजबूत करने जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पूर्णिया पहुंचे। कार्यकारिणी की बैठक समेत कई दूसरे कार्यक्रमों में शरीक हुए।

.

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जन सुराज के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बैठक में शामिल जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने का मूल मंत्र सिखा।

प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को फोर्ड कंपनी चौक स्थित रॉयल उत्सव भवन में हर घर जन सुराज कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूत करने पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे लेकर जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिले में बूथ कमेटी से लेकर पंचायत कमेटी बनाने पर जोर दिया गया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली भी निकाली गई। पूर्णिया में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।

संगठन को मजबूती देने पूर्णिया में जन सुराज की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

संगठन को मजबूती देने पूर्णिया में जन सुराज की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

पार्टी अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेगी

कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेगी, जिनकी छवि साफ सुथरी हो। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 से बहुत कुछ सीखा और समझा. जिसका परिणाम साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। जनता को हम अच्छा संदेश देना चाहते हैं। बिहार को बदलना है। यहां लूट खसोट हुआ है।

दूसरी पार्टियां आपको धोखा दे रही है। 40 वर्षों से लूटा जा रहा है। हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। जनता का राज स्थापित करना ही जन सुराज का एकमात्र लक्ष्य है, इसलिए हमलोग हर जिले में जाकर जन सुराज के विचारों को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेहनत कर रहे हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी

उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। मजदूरों के लिए लाभदायक योजना की घोषणा की और कहा कि अगर मेरी सरकार सत्ता में आई तो मजदूरों को बाहर जाकर मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की बात कही।

मनोज भारती ने नगर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आर एन शाह चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया। इस दौरान जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेताओं में काफी उत्साह दिखा।

बैठक में पूर्णिया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव कुमार नारंदा, महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, ताहिर हुसैन, अमीन अख्तर सहित जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेता मौजूद रहे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>