छपरा की लड़की बिहटा से नशे की हालत में बरामद: दिल्ली के लिए घर से निकली थी, माता-पिता भी नहीं हैं; चाचा के पास जा रही थी – Patna News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के अदलीपुर गांव से शनिवार की शाम को एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है। वह नशे की हालत में थी। बरामद लड़की छपरा जिले की रहने वाली है। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया ह
.
नाबालिग के माता-पिता नहीं हैं। वह अनाथ है। चाचा के पास दिल्ली जा रही थी। उसके पास से एक जनरल ट्रेन का टिकट भी मिला है, जो सोनपुर से दिल्ली का है। शुक्रवार की देर रात दानापुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक से किशोरी की मुलाकात हुई थी। नौकरी का लालच देकर नेउरा के अदलिपुर गांव में दोस्त के यहां ले आया था।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/21/1b4e5dee-2d73-4814-a45a-f352c24f2a38_1721490342860.jpg)
नशा का एहसास होने पर शोर
शनिवार की सुबह चाय और नाश्ते में कुछ नशीली पदार्थ मिलाकर दिया था। चाय पीने के दौरान ही किशोरी को नशे में होने का एहसास होने लगा था। इसके बाद शोर मचाने लगी। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
किशोरी ने बताया कि बीते देर रात को रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिला। नौकरी दिलाने की बात कह के घर ले आया था। हालांकि, उसने कहा कि हमारे साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अदलीपुर में यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी आरोपी मानव तस्करी का काम कर चुका है।
घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर डीएसपी टू पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि एक लड़की को नशे की हालत में बरामद किया गया है। लड़की के परिजनों को सूचना दी गई है। लड़की का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि किया जाएगा कि दुष्कर्म भी हुआ है या नहीं। फिलहाल इस मामले में सभी मामलों पर जांच किया जा रहा है।