छठ पूजा के मद्देनजर राजगीर रोपवे सेवा में आंशिक परिवर्तन: 1:30 बजे टिकट काउंटर हो जाएगा बंद, 8 से पूर्व निर्धारित समय पर होगा परिचालन – Nalanda News

छठ पूजा के मद्देनजर राजगीर रोपवे सेवा में आंशिक परिवर्तन।
श्रद्धा और आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए राजगीर में स्थित प्रसिद्ध आकाशीय रज्जू पथ (रोपवे) की सेवाओं में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया ह
.
रोपवे के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर यानी आज पड़ने वाले संध्या अर्घ्य को लेकर रोपवे सेवा सीमित कुछ समय के लिए उपलब्ध रहेगी। टिकट काउंटर दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा और रोपवे का परिचालन अपराह्न 2:15 बजे तक ही किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल संध्या अर्घ्य यानी आज दिन के लिए है। 8 से रोपवे सेवा पूर्व निर्धारित समय सुबह 10 बजे से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।

आज 1:30 बजे टिकट काउंटर हो जाएगा बंद।
राजगीर का रोपवे न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बल्कि स्थानीय व्यापारियों के लिए भी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। छठ पूजा के दौरान हजारों श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न घाटों पर एकत्रित होते हैं।
पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस अस्थायी व्यवस्था का उद्देश्य छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और रोपवे सेवाओं का उपयोग तदनुसार करें।
यह रोपवे सेवा राजगीर के पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक इसका लाभ उठाते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि छठ पूजा के बाद सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी।