चूल्हे की चिंगारी से 6 से अधिक घरों में लगी: दरभंगा में दो गांवों में अगलगी, अरथुआ में एक घर से फैली आग 12 मकानों तक फैली – Darbhanga News
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के तिलकेश्वर और अरथुआ गांव में अगलगी की घटना हुई। अरथुआ गांव में गुरुवार की शाम अगलगी में एक दर्जन से अधिक घर जल गए। तिलकेश्वर में भी आधे दर्जन से अधिक लोगों के घर और मवेशी घर जल गया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर क
.
बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से अरथुआ में सोनिया देवी, पति जवाहर शर्मा के घर आग लगी और देखते ही देखते आग राजेश शर्मा, रविन शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, राघव शर्मा, सुभाष शर्मा, माधव शर्मा, नंद लाल शर्मा, जीवछ शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, पुकरन शर्मा और अरविंद शर्मा के घर में आग लग गई।
ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया, लेकिन तब-तब घर में रखे अनाज, जमीन के कागजात, कपड़ा, जेवर सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर खाक हो गए।
आग पर काबू पाने की कोशिश करते ग्रामीण।
पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि
तिलकेश्वर गांव में बीती देर रात अगलगी में पांच घर जलकर राख हो गए। घटना में चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। एक गाय बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार राम प्रवेश चौधरी के घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग बिलो साह, गरीब साह, राम नारायण साह और सिकन्दर साह के घर तक फैल गई।
काफी मशक्कत से ग्रामीणों ने स्थिति पर काबू पाया, लेकिन तब-तब पांचों घर और उसमें रखी संपत्ति खाक हो गई।
सीओ गोपाल पासवान ने आगलगी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआई को घटना स्थल पर भेजकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।