Published On: Mon, Aug 5th, 2024

चलती बस में आग, खिड़कियों से कूदे लोग: बच्चों को भी विंडो से बाहर निकाला, सिलीगुड़ी से पूर्णिया आ रही बस में सवार थे 20 यात्री – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज में सोमवार दोपहर ​​​सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बस जैसे ही खगड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची गियर बॉक्स से अचानक धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे बस में आग लगने लगी।

.

यात्रियों ने बताया कि खिड़कियों के कूदकर लोगों ने अपनी जान बचाई। बच्चों को भी खिड़कियों से बाहर निकाला गया। मामला खगड़ा ओवरब्रिज एनएच-27 का है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बस में आग की सूचना सदर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। बस करीब 1 बजकर 10 मिनट पर सिलीगुड़ी से किशनगंज बस स्टैंड पर पहुंची थी। बस वातानुकूलित थी। किशनगंज बस स्टैंड से पूर्णिया के लिए खुली थी।

हादसे की तस्वीरें देखिए…

इस तरह से यात्री बस आग का गोला बन गई।

इस तरह से यात्री बस आग का गोला बन गई।

बस से उठता धुएं का गुबार।

बस से उठता धुएं का गुबार।

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

बच्चों को भी खिड़की से निकाला गया

गाड़ी में सफर कर रही उल्लास बेगम ने बताया कि ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस रुक गई। आगे किसी ने देखा कि धुआं निकल रहा है। ड्राइवर और खलासी कोई नहीं था। हमने अपनी जान बचाने के लिए सामने वाले को धक्का मारा। लोग जल्दी से उतरने की कोशिश में थे। कई लोग खिड़की से कूदे। बच्चों को भी खिड़की से निकाला गया।

ड्राइवर ने बस एकदम साइड कर दी थी, इसलिए उतरने में भी परेशानी हुई। पीछे से धुआं निकलने लगा। जल्दी बाजी में लोगों को खिड़की से निकाला गया।

आधे घंटे तक जलती रही बस

स्थानीय शमी महतो ने बताया कि बस पूर्णिया जा रही थी। आधे घंटे तक बस जलती रही। हमने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कई बार कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं किया गया। बस में कई लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग से बस पूरी तरह से खाक हो गई।

आग से बस पूरी तरह से खाक हो गई।

स्थानीय निवासी मोहम्मद मुन्ना अंसारी ने बताया कि आधे घंटे से आग लगी हुई थी। हम लोगों ने खबर किया। आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी आई। लोग तड़पते रहे। आग लगने के बाद यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।

आधे घंटे में पहुंची दमकल की गाड़ी

बस में आग लगने की जगह से करीब 500 मीटर की दूरी पर फायर ब्रिगेड ऑफिस है। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके के लिए निकली। एक गाड़ी रेलवे फाटक के पास फंस गई। दूसरी गाड़ी दूसरे रास्ते से निकली, लेकिन यह गाड़ी भी बस स्टैंड के पास जाम में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद आधे घंटे लेट से दोनों गाड़ियां बस के पास पहुंची।

टूटे नोजल से आग बुझाने में लगे कर्मी

दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसका नोजल टूटा हुआ था। इस वजह से पानी की अधिक मात्रा सड़क पर ही गिरकर बर्बाद हो रहा था। अग्निशमन विभाग के कर्मियों से इस बारे में सवाल किया गया तो वो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।

आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

बस 1 बजकर 20 मिनट पर किशनगंज बस स्टैंड से निकली। एनएच-27 पर पहुंचते ही 1 बजकर 35 मिनट पर आग लग गई। 2 बजकर 10 मिनट पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल में 2 लोगों को भर्ती कराया गया है। यह फिलहाल, सुरक्षित बताए गए है। स्थानीय लोगों की माने तो शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है। बस में 20 यात्री सवार थे।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>