Published On: Fri, Dec 20th, 2024

घोड़ा कटोरा झील और नेचर सफारी मार्ग की होगी मरम्मत: 1.2 करोड़ रुपए होंगे खर्च, जंगल की दुर्लभ जड़ी बूटियों को सहेजा जाएगा – Nalanda News


नालंदा में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मंत्री ने कहा कि राजगीर के घोड़ा कटोरा झील और नेचर सफारी जाने वाले मार्ग की 1 करोड़ दो लाख की लागत से मरम्मत कराई जाएगी। बिहार के जंगलों में दुर्लभ जड़ी बूटियां, फूल और फल हैं, जो औषधीय गुण रखते हैं। उन्हें

.

नालंदा, भभुआ, रोहतास, गया, नवादा, बांका और जमुई सहित 10 जिलों में माइनर फॉरेस्ट बॉडी काम करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में ईको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है।

कॉमन सर्विस सेंटर योजना के तहत एक छत के नीचे 200 प्रकार की मिलेगी सुविधाएं।

कॉमन सर्विस सेंटर योजना के तहत एक छत के नीचे 200 प्रकार की मिलेगी सुविधाएं।

मात्र 10 फीसदी ही धान की अधिप्राप्ति हुई

बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित है। उनमें से अबतक मात्र 10 फीसदी ही धान की अधिप्राप्ति हुई है। यह जानकारी खुद सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने राजगीर में शुक्रवार को दी है।

कहा कि अभी धान अधिप्राप्ति के लिए 55 दिन बाकी है। उस अवधि में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा करने का आदेश सभी बीसीओ को दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि नालंदा में 1 लाख 82 हजार 70 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य है। उसके विरुद्ध अब तक 1214 किसानों से 11 हजार 23 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है। 966 किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है।

एक छत के नीचे किसानों को 200 प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी

मंत्री ने कहा कि सूबे के पैक्सों को बहुउद्देशीय पैक्स बनाया जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर योजना के तहत एक छत के नीचे किसानों को 200 प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। पैक्सों के माध्यम से जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे। वहां से जेनेटिक दवाएं सस्ती दर पर मिलेगी। पिछले वित्तीय वर्ष में 325 पैक्सों में 1000, 500 और 300 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई थी। चालू वर्ष में 205 पैक्स गोदाम निर्माण के लिए चयन किया गया है।

यंत्री खरीदने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी दिया जाएगा

मुख्यमंत्री कृषि योजना के तहत 15 लाख रुपए तक यंत्र खरीदने की सुविधा पैक्सों में उपलब्ध है। उसमें 50 फीसदी सब्सिडी देय है। उन्होंने बताया कि गणपति उत्सव के मौके पर ग्राहक जोड़ो अभियान शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 47 करोड रुपए बैंक में जमा किए गए हैं। अब सहकारिता विभाग की ओर से बैंक मित्र बनाए जा रहे हैं। नालंदा जिला में 6 बैंकों की ओर से बैंक मित्र बनाए गए हैं।

बैंक मित्र की ओर से 209 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। नालंदा में पहले से 3 एटीएम हैं। दो और एटीएम जल्द खोले जाएंगे। बीसीओ से मंत्री ने बताया कि नालंदा में 249 से घटकर पैक्सों की संख्या 230 हो गई है। नालंदा में 38 पैक्स डिफॉल्टर हैं। उनके यहां 15 करोड़ रुपए बकाया है। उनके खिलाफ एफआईआर करने के बाद सर्टिफिकेट केस किया गया है।

15 पैक्सों में चुनाव होना है

बीसीओ ने कहा कि 15 पैक्सों में चुनाव होना है। उन पैक्सों के मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख निर्धारित है। मंत्री ने कहा कि सब्जी उत्पादन में बिहार देश में तीसरे स्थान पर है। बिहार में सब्जी उत्पादक संघ बनाकर इसे और आगे ले जाएंगे। उनके माध्यम से प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति बनेगी। 1 करोड़ 14 लाख से कोल्ड स्टोरेज बनेंगे। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि उनकी योजना है कि देश के हर थाली में बिहारी व्यंजन पड़ोसी जाए। इस योजना के तहत बिहार की सब्जियां दुबई तक भेजी जाएगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>