गुरुग्राम में तेज आंधी-बारिश से गिरे कई पेड़: जाम लगा, पुलिस ने तुरंत टहनियों को हटाकर यातायात सुचारु किया – Farrukh Nagar News

जेसीबी से पेड़ों को हटवाती पुलिस।
गुरूग्राम जिले के फर्रुखनगर में तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ और टहनियां गिर गई। इससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ राजेश मोहन के निर्देशन में टीम ने तुरंत कार्रवाई की।
.
पुलिस ने सड़कों को क्लियर किया
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय सत्यपाल यादव की देखरेख में यातायात पुलिस ने सड़कों को क्लियर किया। NH-48 पर IMT चौक के पास सड़क के दोनों तरफ, वजीराबाद चौक, Z चौक और बख्तावर चौक पर पेड़ और टहनियां गिरी थी।

सड़क पर गिरे पेड़ों से बचाकर वाहन को निकालते पुलिस कर्मी।
पुलिस स्थिति से निपटने को तैयार
यातायात पुलिस ने बताया कि वे ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहते हैं। पेड़ गिरने या जलभराव की स्थिति में वे संबंधित विभाग से तुरंत संपर्क कर समाधान करते हैं। यातायात निरीक्षकों और जोनल अधिकारियों की मदद से सभी जगहों से पेड़-टहनियां हटाकर यातायात सुचारु किया गया।