Published On: Sun, Jun 1st, 2025

गया में श्मशान की जर्जर दीवार गिरी: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ठीक कराने का दिया था आदेश, इस बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई – Gaya News


गया में शुक्रवार देर शाम श्मशान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। जिलाधिकारी ने जर्जर दीवार को गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद भी इसे नहीं गिराया गया। मामला विष्णुपद मंदिर क्षेत्र का है।

.

जर्जर दीवार गिराने का दिया था आदेश

कुछ दिन पहले तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर नगर आयुक्त को जर्जर दीवार गिराकर, नए निर्माण का आदेश दिया था। महज 200 मीटर की बाउंड्री है। इसके बाद भी निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बाकी दीवार बिना सपोर्ट के अभी भी खड़ी है। तेज हवा या बारिश में कभी भी गिर सकती है। वहीं, इस मामले पर नगर आयुक्त का कहना है कि रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

श्मशान की जर्जर दीवार बारिश में गिर गई।

श्मशान की जर्जर दीवार बारिश में गिर गई।

लापरवाही से हुआ हादसा

कैंपस के अंदर काम करने मजदूरों ने बताया कि जब दीवार गिरी थी, तब कुछ लोग घायल भी हुए थे। हालांकि कोई कैमरे के सामने खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। अब यहां पर सवाल उठता है कि आदेश देने के बाद भी काम शुरू क्यों नहीं हुआ। इसके पीछे किसकी लापरवाही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>