गया में भाजपा प्रदेश मंत्री पर फायरिंग और लूट: कनपटी के पास से गुजरी बुलेट, पीड़ित बोले; राजद विधायक के भाई ने किया जानलेवा हमला – Gaya News

गया में भाजपा प्रदेश मंत्री और चिलौर पंचायत के पैक्स प्रत्याशी अमित दांगी पर जानलेवा हमला हुआ। वे शनिवार की रात अपने क्षेत्र दरियापुर मीरगंज गांव से गुजर रहे थे। वे किसी से मिलने जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी रुकवा कर उनपर हमला किया गया। सोने की चेन लू
.
अपनी जान बचाने के लिए अमित एक घर में छिप गए। जिसके बाद घर के दरवाजे पर पत्थरबाजी हुई।
अमित का आरोप है कि गुरुआ के राजद विधायक विनय यादव के भाई रौशन यादव, विधायक के पेट्रोल पंप के मैनेजर और एक मुखिया ने हमला किया है।

भाजपा प्रदेश मंत्री अमित दांगी।
लोगों के जुटने के बाद आरोपी फरार हो गए
अमित ने कहा कि हमले की सूचना मैंने पहले थाना प्रभारी को दी। डीएसपी को भी फोन पर सूचना दी। इस बीच मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हमलोग थाना गए और 10 लोगों के खिलाफ शिकायत की।
इस बीच हमारे साथ चल रहे प्रवीण नाम के शख्स पीछे छूट गए। उन्हें हमलावरों ने बूरी तरह से पीटा, उनका सिर फोड़ दिया।
आरोप निराधार है
विधायक विनय यादव ने मारपीट के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं जानकारी है, मैं नहीं बता सकता हूं। रात भर प्रत्याशी पैसे बांट रहे थे। प्रतिद्वंदी ने डीएम-एसपी को सूचना दे दी। इनलोगों ने बीडीओ और सीओ को जानकारी दी। जनता मालिक होती है, वो तो पकड़ेगी ही।
आरोप निराधार है। लोकतंत्र में मारपीट नहीं होनी चाहिए। मुझे सूचना नहीं है। चिलौर में तो अमित दांगी और रेखा दो प्रत्याशी हैं कौन पैसा बांट रहा नहीं पता।

विधायक विनय यादव ने आरोप को निराधार कहा।
दो केस दर्ज किए गए हैं, आरोप की जांच की जा रही है
शेरघाटी एएसपी शैलेश सिंह ने बताया कि अमित दांगी की शिकायत पर दो केस दर्ज किए गए हैं, एक जानलेवा हमला और दूसरा कार्यकर्ता से मारपीट का। दूसरी ओर, विपक्षी पार्टी ने भी अमित और उनके समर्थकों पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है।
मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।