Published On: Thu, Jul 25th, 2024

खगड़िया की इंदु देवी बनारस में लापता: रेस्टोरेंट जाने के दौरान छूटा परिजनों का साथ, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग – Khagaria News



खगड़िया की इंदु देवी 23 जुलाई से बनारस के मैदागिन इलाके से लापता हैं। पति और देवर के साथ बनारस घूमने के लिए गई थीं। सब परिजन साथ-साथ ही घूम रहे थे। दोपहर के वक्त एक रेस्टोरेंट में भोजन करने जा रहे थे। इस दौरान इंदु देवी रास्ता भटक गईं और परिजनों का स

.

पुत्र उदय शंकर ने बताया कि बहुत दिन से बनारस घूमने की प्लानिंग थी। पापा और चाचा भी साथ में थे। हमलोग खाना खाने जा रहे थे। जिस रेस्टोरेंट में जाना था, मां उससे आगे निकल गईं। इस बाबत में कोतवाली मैदागिन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डिमेंशिया से ग्रसित हैं इंदु देवी:

परिजनों ने बताया कि वो ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हैं। डिमेंशिया से पीड़ित हैं। कई बार बहुत सारी चीजें भूल जाती हैं। 48 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हमलोग अपने स्तर से भी खोजबीन कर रहे हैं। कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा है।

आमलोगों से परिजनों ने मांगी मदद

परिवार के सदस्यों ने आमलोगों से भी मदद की गुहार लगाई है। गुमशुदा महिला के बारे में जानकारी देने वालों के लिए मोबाइल नंबर 9334888883, 7782026615 जारी किया है। घटना के समय महिला केसरिया रंग की साड़ी पहनी हुई थीं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>