Published On: Thu, May 29th, 2025

कैथल रोडवेज के पूर्व स्टेशन सुपरवाइजर पर बदनीयती का आरोप: महिला कंडक्टर ने अधिकारियों व मंत्री को दी शिकायत, एसएस ने आरोप नकारे – Kaithal News

Share This
Tags



कैथल में रोडवेज डिपो की एक महिला कंडक्टर ने स्टेशन सुपरवाइजर रहे अधिकारी पर बदनीयती, दबाव बनाने और उसे ब्लैकमेल कर गैर हाजिरी लगाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि अधिकारी अपनी मर्जी से उसकी हाजिरी या गैर हाजिरी लगा देता था। इस संबंध में महिला कर्

.

2018 से डिपो में कार्यरत

कैथल में रोडवेज डिपो की एक महिला कंडक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज कैथल में कंडक्टर के पद पर साल 2018 से तैनात है। सुनील कुमार डिपो कैथल में स्टेशन सुपरवाइजर के पद पर था। वह कई व्यक्तियों को एससी एसटी एक्ट के केस में फंसवा चुका है। जब वह कुरुक्षेत्र के डिपो में परिचालक के पद पर था तो उसने डिपो के मौके के जीएम पर भी एससी एसटी एक्ट का केस लगवा दिया था। अब उसने साल 2024 में अक्तूबर महीने में उसे बदनीयती से तंग करना शुरू किया।जब उसको बिना मतलब के तंग करने से रोका को आरोपी ने कहा कि तु पहले मेरे पास मेरे दफ्तर में हाजिर लगाया कर फिर मैं तेरी हाजिरी रजिस्ट्रर में लगाउंगा।

रजिस्टर रखता है अपने पास

वह उसका हाजिरी रजिस्ट्रर भी अपने पास रखता था ताकि अपनी हाजिरी रजिस्ट्रर में न लगा सके। हाजिरी लगवाने की एवज में ब्लैकमेल करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसका मन करता हाजिरी रजिस्ट्रर में हाजिरी लगा देता और जब मन करता अबसेंट लगा देता। वह लड़की होने की वजह से व अपनी इज्जत के डर से काफी भयभीत थी। जब उसने डिपो के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया तो उच्चाधिकारियों ने भी उसकी कोई सहायता नहीं की। उल्टा उसी के ऊपर दबाव बनाया गया। आरोपी हाजिरी लगाने के लिए ब्लैकमेल करना चाहता था।

45-50 दिनों की रिपोर्ट बनाई

उसकी रिपोर्ट लगभग 45-50 दिनों की तैयार की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर वह 45-50 दिन से सही तरीके ड्यूटी नहीं कर रही थी तो अधिकारियों ने कभी भी उसकी ड्यूटी या ड्यूटी हाजिरी रजिस्ट्रर 45-50 दिन तक चेक क्यों नहीं किया। अगर उसने ड्यूटी मे कोताही बरती तो उसे कोई नोटिस किसी भी अधिकारी द्वारा क्यों नहीं दिया गया। बाद में अधिकारियों के कहने पर अरोपी ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में उसे तंग नहीं करेगा व एक कर्मचारी की तरह ही व्यवहार करेगा। अब उसका तबादला कैथल डिपो से आईएसबीटी सैक्टर 43 चंडीगढ़ में हो गया है।

परिवहन मंत्री ने किया था निलंबित

जब परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा कैथल बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया गया तो उसने सुनील कुमार को निलंबित भी किया था। आरोपी की हरकतों की वजह से उसका समाज में चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए हरियाणा रोडवेज डिपो कैथल में आती है तो सभी डिपो के कर्मचारी उसे शक की नजर से देखते हैं। आरोपी ने एक मेल के माध्यम से उसे बेइज्जत करने का प्रयास किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

आरोप बताए झूठे

इस संबंध में सुनील कुमार ने कहा कि महिला कर्मचारी ने उन पर जो आरोपी लगाए हैं, वे सभी झूठे हैं। महिला कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आती थी, जिस कारण उन्हें समय पर आने के लिए कहा जाता था। वे अनुसूचित जाति से हैं, इसलिए उसे एक अधिकारी नहीं मानती और उसके आदेशों को नहीं मानती थी। इसी कारण उसने शिकायत दी है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>