कैथल के रोहेडा में परिवार पर डंडे-लाठियों से हमला: दंपत्ति के खिलाफ FIR, पुस्तैनी मकान पर कब्जा करने का आरोप – Kaithal News

कैथल के गांव रोहेडा में एक दंपत्ति ने एक परिवार के लोगों पर डंडे व लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मामला जमीन पर कब्जा करने का है। इस संबंध में व्यक्ति ने राजौंद थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर
.
गांव में है पुस्तैनी मकान
गांव रोहेडा निवासी शमशेर सिंह ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि वह और उसका बड़ा भाई होशियार सिंह अपने गांव रहते हैं। गांव रोहेडा में उनका एक पुस्तैनी मकान है जिस में ऊपर चौबारे में वह रहता है व होशियार सिंह नीचे रहता है। होशियार सिंह ने उनकी खेत की जमीन पर भी कब्जा किया हुआ था जिसको उन्होंने करीब 5/6 महीने बेच दिया था।
पहले भी की लड़ाई
होशियार सिंह मकान पर भी अकेला कब्जा करना चाहता है। इसलिए अकसर लड़ाई करता रहता है। कुछ समय पहले वह अपने बच्चों को लेकर हैदराबाद चला गया। अब 6 जून को वह अपने बच्चों को साथ लेकर अपने घर गांव रोहेडा आया था। शाम को करीब चार बजे जब वह और उसके बच्चे घर में प्रवेश करने लगे तो होशियार सिंह व उसकी पत्नी सुषमा हाथों में लाठी डंडे लेकर आए।
जमीन पर कब्जा करने का आरोप
आरोपियों ने उन पर हमला कर उनको घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से चले गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए यह हमला किया है। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।