Published On: Wed, Jun 4th, 2025

कैथल के पूंडरी में रिटायर्ड उपमंडल अधिकारी गिरफ्तार: भ्रष्टाचार का मामला, धर्मशाला का बनाया फर्जी बिल, 1.23 लाख का गबन – Pundri News

Share This
Tags



पुलिस की गिरफ्त में रिटायर्ड अधिकारी।

कैथल जिले के पूंडरी में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसीबी अम्बाला द्वारा आज भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सुन्दर लाल (सेवानिवृत) उपमंडल अधिकारी पंचायती राज पूंडरी जिला कैथल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज कोर्ट कैथल में पेश करके जिला जेल कैथल

.

रंग रोगन कार्य के बनाए बिल

शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई शिकायत के आधार पर एसीबी अम्बाला द्वारा जांच / तफतीश अमल में लाई गई। आरोप था कि आरोपी सुन्दर लाल सेवानिवृत उपमंडल अधिकारी पंचायती राज पूंडरी जिला कैथल द्वारा गांव साकरा में उसकी नियुक्ति न होते हुए भी ब्राह्मण धर्मशाला गांव साकरा जिला कैथल में करवाए जा रहे रंग रोगन कार्य करने के फर्जी बिल तैयार करके 1 लाख 23 हजार 578 रूपए की राशि का गबन करके सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाई।

इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 16 धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 120-बी भा. द. स. व 13 (1) (ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला दर्ज किया गया था।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>