केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान लिक्विड फेंका: आरोपी की समर्थकों ने पिटाई की, हिरासत में लिया; AAP बोली- BJP ने हमला कराया

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने लिक्विड फेंका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने लिक्विड फेंका। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे स्याही तो कुछ में इसे पानी बताया जा रहा है।
हालांकि, समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इससे पहले छतरपुर-नांगलोई में भी केजरीवाल के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में हमारी रैलियां निकालते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने उन पर हमला बोला है। नांगलोई और छतरपुर में उन पर हमला हुआ।
उन्होंने आगे कहा;-

दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।
केजरीवाल अक्टूबर से पदयात्रा पर शराब नीति केस में 13 सितंबर को जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आतिशी ने 21 सितंबर को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अक्टूबर से केजरीवाल दिल्ली में पदयात्रा कर रहे हैं।

अक्टूबर से केजरीवाल दिल्ली में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे आने वाले चुनाव में AAP को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव दिल्ली में विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। यानी अगले साल जनवरी में किसी भी समय विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। फरवरी में चुनाव होंगे और नई सरकार का गठन होगा।
25 अक्टूबर को भी हमला हुआ था दिल्ली की सीएम आतिशी ने 25 अक्टूबर को दावा किया था कि विकासपुरी इलाके में भाजपा के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला किया।
आतिशी ने कहा कि इस हमले में केजरीवाल के साथ कुछ भी हो सकता था। अगर उनके पास हथियार होते तो अरविंद केजरीवाल की जान भी जा सकती थी।

केजरीवाल के साथ पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं…
मार्च 2022: गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंक दी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकल गई। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका।

गरबा कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल के ऊपर फेंकी गई बोतल (लाल घेरे में)।
2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा

3 साल पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था।
2018: सचिवालय में मिर्ची फेंकने की कोशिश की

नवंबर 2018 में एक व्यक्ति ने दिल्ली सचिवालय के अंदर केजरीवाल पर लाल मिर्च डालने की कोशिश की थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
2016: ऑड ईवन फर्स्ट फेज के बाद महिला ने स्याही फेंकी

जनवरी 2016 में ऑड ईवन के फर्स्ट फेज के सक्सेस के बाद हुए जश्न के दौरान केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई थी। यह स्याही एक महिला ने फेंकी थी।
2014: ऑटो ड्राइवर ने माला पहनाकर थप्पड़ मारे

8 साल पहले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के सुल्तानपुरी में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारे गए थे। केजरीवाल पार्टी प्रत्याशी राखी बिड़लान के लिए इलाके में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने पहले उन्हें माला पहनाई और फिर दो थप्पड़ मार दिए थे।
2014: वाराणसी में प्रचार के दौरान स्याही और अंडे फेंके गए

मार्च 2014 में केजरीवाल वाराणसी में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इस दौरान उन पर कुछ लोगों ने स्याही और अंडे फेंके थे।
2013: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्याही फेंकी गई

नवंबर 2013 में खुद को अन्ना हजारे का सपोर्टर बताने वाले एक व्यक्ति ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। इस दौरान वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।