Published On: Mon, Nov 18th, 2024

केजरीवाल को पसंद नहीं थी गहलोत की LG से दोस्ती: पहले एतराज जताया, फिर साइडलाइन किया; पूर्व मंत्री के AAP छोड़ने की इनसाइड स्टोरी


  • Hindi News
  • National
  • Delhi AAP Kailash Gahlot Resign Reason Explained; Arvind Kejriwal | LG VK Saxena

नई दिल्ली30 मिनट पहलेलेखक: संध्या द्विवेदी

  • कॉपी लिंक

कैलाश गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया और सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने इसकी वजह पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप और सीएम आवास ‘शीशमहल’ पर खर्च हुई सरकारी रकम के कारण बने विवाद को बताया। AAP सूत्रों के मुताबिक कैलाश की इस्तीफे की वजह उनकी LG वीके सक्सेना से बढ़ती दोस्ती रही।

सूत्रों के मुताबिक ये इस्तीफा उस वक्त ही तय हो गया था जब गहलोत और दिल्ली के LG वीके सक्सेना की दोस्ती AAP को अखरने लगी थी। केजरीवाल की सरकार ने जब भी LG पर किसी योजना को रोकने के आरोप लगाए, उसमें गहलोत का पक्ष पार्टी से ज्यादा गवर्नर के साथ नजर आया।

केजरीवाल ने गहलोत पर कई बार मीटिंग्स में इस दोस्ती को लेकर तंज भी कसा, लेकिन गहलोत ने कभी इस आरोप पर जवाब नहीं दिया। गहलोत और केजरीवाल के बीच दिल्ली के एलजी कांटे की तरह चुभते रहे।

मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद केजरीवाल ने गहलोत पर विश्वास न दिखाकर आतिशी को अपना राइट हैंड बनाया। यहीं से केजरीवाल और गहलोत के बीच एक-दूसरे को झटका देने का खेल शुरू हुआ। जो स्थिति बनी उसमें गहलोत को बीजेपी में लाने में LG बड़ी भूमिका में रहे।

कैलाश गहलोत ने दिल्ली सीएम आतिशी को इस्तीफा दिया था।

कैलाश गहलोत ने दिल्ली सीएम आतिशी को इस्तीफा दिया था।

​​​​​​6 पॉइंट्स में समझें गहलोत के इस्तीफे के पीछे की कहानी…

  1. केजरीवाल ने गहलोत को दिया पहला झटका जब मनीष सिसोदिया जेल गए तो सबको लगा था कि गहलोत को उनके मंत्रालय सौंपे जाएंगे, लेकिन सारे मंत्रालय आतिशी को दिए गए। ये पहली बार था जब गहलोत का कद पार्टी में सबके सामने नीचा किया गया। गहलोत को पार्टी से मिला ये पहला झटका था।
  2. मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद ही गहलोत BJP में शामिल होने वाले थे AAP के सूत्र के मुताबिक जब मनीष सिसोदिया जेल गए थे, तभी गहलोत ने पार्टी छोड़ने का मन बनाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने ऐसा नहीं किया। दिल्ली BJP सूत्र के मुताबिक पार्टी ने गहलोत को इंतजार करने को कहा था। BJP चाहती थी कि AAP के अहम नेता को उस वक्त पार्टी में शामिल किया जाए, जब ये झटका 440 वोल्ट्स का बनकर लगे।
  3. दूसरा झटका गहलोत ने आम आदमी पार्टी को दिया गहलोत ने केजरीवाल के झटके का खुलकर विरोध नहीं किया, लेकिन केजरीवाल सरकार को दूसरा झटका उनकी तरफ से लगा। केजरीवाल जेल में थे। वे चाहते थे 2024 की 15 अगस्त को झंडा आतिशी फहराएं। इस पर जेल से निर्देश भी जारी कर दिया गया, लेकिन दिल्ली के LG ने केजरीवाल के इस आदेश पर पानी फेर दिया। उन्होंने आतिशी की जगह झंडा फहराने के लिए गहलोत को चुना। गहलोत ने पार्टी की टॉप लीडरशिप के आदेश के ऊपर LG सक्सेना के आदेश को चुना। इस मौके को उन्होंने आतिशी को तवज्जो मिलने से हुए अपमान का बदला लेने के तौर पर चुना। गहलोत ने पार्टी को कोई सफाई दिए बिना LG के आदेश को फॉलो किया।
  4. गहलोत और केजरीवाल आमने-सामने झंडा फहराने की घटना के बाद कैलाश गहलोत और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आमने-सामने आ गए। गहलोत को पता था कि अब वे यहां नहीं टिक पाएंगे। AAP में गहलोत पर बीजेपी कार्यकर्ता होने का आरोप कई बार लगा। उन्हें पार्टी के हर निर्णय से दूर रखा जाने लगा। उनकी जगह आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज को तवज्जो मिली। यहां तक कि केजरीवाल जब जेल गए तो आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने ही सारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। कैलाश गहलोत इन कॉन्फ्रेंस से गायब रहे। या कहें कि उन्हें इन कॉन्फ्रेंस से दूर रखा गया।
  5. LG ऑफिस में कभी नहीं अटके गहलोत के विभाग के काम जब पूरी आम आदमी पार्टी दिल्ली के LG वीके सक्सेना पर निशाना साध रही थी और दिल्ली के काम में उन्हें रोड़ा बता रही थी, ऐसे हालात में भी गहलोत के विभागों के काम कभी नहीं रुके। नई बसों का उद्धघाटन हो या फिर किसी नई योजना की आधारशिला रखना, LG सक्सेना हर जगह नजर आते थे। दिल्ली के लोगों को तीर्थ यात्रा कराने की योजना पर भी LG ने गहलोत की पहल पर ही मुहर लगाई। ये बात भी केजरीवाल के गले नहीं उतर रही थी। गहलोत-LG के रिश्ते साफ दिख रहे थे।
  6. आतिशी को CM बनाया, केजरीवाल का गहलोत को झटका केजरीवाल ने आतिशी को दिल्ली का नया CM बनाया। जबकि सीनियॉरिटी के आधार पर गहलोत प्रमुख दावेदार थे। पार्टी के भीतर भी गहलोत के नाम को लेकर सब एकमत थे, लेकिन विधायक मंडल की मीटिंग में अचानक आतिशी का नाम पेश किया गया। इस फैसले को लेकर न तो पार्टी विधायकों से राय ली गई और न ही आतिशी को CM बनाने के निर्णय पर कोई सफाई दी गई। सूत्रों की माने तो तब भी गहलोत AAP छोड़ने के मूड में थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें और इंतजार करने को कहा। गहलोत भी इस इमेज के साथ पार्टी से नहीं जाना चाहते थे कि उन्हें CM नहीं बनाया गया तो वे पार्टी से रूठ गए।
कैलाश गहलोत 18 नवंबर को बीजेपी में शामिल हुए।

कैलाश गहलोत 18 नवंबर को बीजेपी में शामिल हुए।

बीजेपी में क्या होगा गहलोत का काम? अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में गहलोत बीजेपी के बड़े स्टार बनेंगे। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि बीजेपी उन्हें क्या पद देगी, लेकिन ये तय है कि दिल्ली में गहलोत बड़ा चेहरा बनेंगे। उन्हें आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाने का जिम्मा दिया जाएगा।

गहलोत की एंट्री के बाद दिल्ली में धरने की तैयारी गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री थे। उनके बीजेपी में शामिल होते ही बस स्टेशनों पर प्रोटेस्ट की तैयारी शुरू हो गई है। डीटीसी बसों की कर्मचारी यूनियन के एक नेता ने बताया- सरोजनी नगर बस अड्डे पर महिला कर्मचारियों का धरना शुरू हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ये वो महिलाएं हैं, जिन्हें ड्राइवर और कंडक्टर बनाने का वादा किया गया था, लेकिन पुरुषों के बराबर वेतन नहीं दिया गया। महिला-पुरुष के वेतन में 12-13 हजार रुपए का फर्क है।

केजरीवाल की योजनाओं पर गहलोत करेंगे वार गहलोत के इस्तीफे के बाद डीटीसी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ है। खुद गहलोत और बीजेपी नेता-कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक यहीं से आम आदमी पार्टी के पोल खोल की शुरुआत होगी। गहलोत AAP योजनाओं में हो रहे घोटालों को उजागर करेंगे।

केजरीवाल ने पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा किया था। अगले विधानसभा चुनाव में भी इसी वादे को दोहराए जाने की तैयारी है। केजरीवाल महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की योजना ला चुके हैं। ऐसे में कयास हैं कि गहलोत केजरीवाल की इमेज को कम करने का प्रयास करेंगे।

गहलोत ही नहीं, AAP के पूर्व नेता भी बढ़ाएंगे केजरीवाल की मुश्किल ​​​​बीजेपी सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक टीम बनेगी, जिसका नेतृत्व गहलोत करेंगे। इसमें वे नेता होंगे जो AAP से बीजेपी में आए हैं। इनमें राजकुमार आनंद, रत्नेश गुप्ता जैसे नाम हैं। ये टीम AAP के अंदर की बातें चुनावी मंच पर बताएगी।

…………………………………………

AAP से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP छोड़ी:केजरीवाल को लिखा- पार्टी ने केंद्र से लड़ने में समय बर्बाद किया

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया। कैलाश गहलोत ने 17 नवंबर की सुबह AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफे का ऐलान किया। गहलोत ने केजरीवाल को लिखे लेटर में यमुना की सफाई के मुद्दे को लेकर AAP की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें…

केजरीवाल पर हमला, BJP-AAP आमने-सामने: भाजपा बोली- झूठ का प्रचार AAP का हथियार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में एक रैली के दौरान भाजपा के गुंडों ने हमला किया। हमले में केजरीवाल की जान भी जा सकती थी। AAP के आरोपों पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक वीडियो जारी कर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- AAP के पास सिर्फ तीन हथियार हैं, हताशा, निराशा और झूठ का प्रचार। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>