Published On: Sat, Jan 4th, 2025

केजरीवाल की दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-बड़ी घोषणा करूंगा: 44 दिन में 5 योजनाओं का ऐलान कर चुके, इनमें महिलाओं-बुजुर्गों के लिए स्कीम


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी के चीफ केजरीवाल ने 5 दिन पहले पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया था। - Dainik Bhaskar

आम आदमी पार्टी के चीफ केजरीवाल ने 5 दिन पहले पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया था।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने अपने X अकाउंट पर कहा कि आज दिल्ली की जनता के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं।

केजरीवाल पिछले 44 दिन में 5 घोषणाएं कर चुके हैं। इनमें महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए से लेकर आटोवालों और पुजारी ग्रंथियों के लिए योजनाएं शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ये ऐलान कर चुके

  • 30 दिसंबर को पुजारी ग्रंथी योजना: केजरीवाल ने ऐलान किया कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सरकार बनाती है, तो वह पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करेगी। इसके तहत मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार हर महीने भत्ता दिया जाएगा।
  • 18 दिसंबर को बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना: अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा। केजरीवाल ने साफ किया कि ये इलाज सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा, चाहे वो किसी भी कैटेगरी में आते हों।
  • 12 दिसंबर: महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देने का ऐलान किया। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। चुनाव के बाद रकम को बढ़ाकर ₹2100 किया जाएगा।
  • 10 दिसंबर: ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान केजरीवाल ने ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए, होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए, 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस देने का ऐलान किया। बच्चों की कोचिंग का खर्च भी दिया जाएगा।
  • 21 नवंबर: 5 लाख लोगों को हर महीने ₹2500 तक पेंशन बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लाख लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा इसके दायरे में आएंगे।

—————————————————

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

AAP की शिकायत-भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए:इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग, EC का आश्वासन- बिना वेरिफिकेशन ऐसा न हो

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग से मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>