Published On: Mon, May 26th, 2025

कृषि विवि के कुलपति रीजनल नोडल अधिकारी बने: विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की टीम गांव में किसानों की समस्याओं पर करेंगे चर्चा – Samastipur News


भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान का रीजनल नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय को बनाया गया है।

.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश भर में 3 क्षेत्रीय नोडल अधिकारी बनाए हैं, जिनमें से सभी पठारीय क्षेत्रों के लिए डॉ. पीएस पांडेय को अधिकृत किया गया है। उनके साथ कई राज्यों के नोडल अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे।

भारत सरकार का यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। इसमें वैज्ञानिकों की टीम गांव में जाकर किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा करेगी। बिहार राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी बामेति के निदेशक होंगे। इसके लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में भी वैज्ञानिक की 33 टीम बनाई गई है। हर टीम में विभिन्न विषयों के 4 से 5 वैज्ञानिक होंगे। हर टीम एक दिन में 3 गांव का दौरा करेगी।

कुलपति डॉक्टर पीएस पांडेय।

कुलपति डॉक्टर पीएस पांडेय।

अन्य राज्यों के राज्य नोडल अधिकारी से संपर्क

कुलपति डॉ पांडेय स्वयं बिहार के अतिरिक्त लगभग 8 अन्य राज्यों की कमान संभालेंगे और पर्यवेक्षण करेंगे कि वैज्ञानिकों की टीम किसानों की समस्याओं का समाधान करें और उनके फीडबैक से भी क्षेत्रीय नोडल अधिकारी के कार्यालय को अवगत कराया।

कई राज्यों में चलने वाले इस मेगा अभियान को लेकर कुलपति ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और जानकारी के अनुसार विभिन्न वैज्ञानिकों को अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं। कुलपति डॉ. पांडेय अन्य राज्यों के राज्य नोडल अधिकारी के भी लगातार संपर्क में हैं, ताकि भारत सरकार के इस मेगा अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाया जा सके।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>