कुरुक्षेत्र में BJP महिला-मोर्चा ने फूंका कांग्रेस MLA का पुतला: अरोड़ा पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप; चेयरपर्सन बोलीं- विधायक माफी मांगे और इस्तीफा दें – Kurukshetra News

अग्रसेन चौक पर फूंका विधायक का पुतला।
कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक और BJP पार्षद पति के बीच हुई हाथापाई का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस नेताओं के विधायक के सपोट में आने के बाद BJP की महिला मोर्चा उनके विरोध में उतर आई है। महिला मोर्चा ने विधायक पर चेयरपर्सन और महिला पार्षदों के सामन
.
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कश्यप ने आरोप लगाया कि 23 मई को नगर परिषद थानेसर की बैठक से पहले विधायक अशोक अरोड़ा ने सार्वजनिक तौर पर चेयरपर्सन माफी ढांडा और अन्य महिला पार्षदों के सामने अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अरोड़ा ने SC समुदाय से जुड़ी महिला चेयरपर्सन के प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाया। इस तरह का रवैया समाज की गरिमा के खिलाफ है।
विधायक से मांगा इस्तीफा
नप थानेसर चेयरपर्सन माफी ढांडा ने कहा कि विधायक का यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग, राज्यपाल, विधानसभा स्पीकर और सीएम तक पहुंचा दी गई है। घटना के वीडियो फुटेज भी सौंपे गए हैं। अगर विधायक अशोक अरोड़ा ने तुरंत माफी नहीं मांगकर इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। एक जनप्रतिनिधि का इस तरह का रवैया शर्मनाक है। इसे हल्के में नहीं लिया जाएगा।