Published On: Fri, Jun 20th, 2025

कुरुक्षेत्र में सीएम ने स्वामी रामदेव के चरण छुए: राज्यस्तरीय कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर ब्रह्मसरोवर पहुंचे; सीएम बोले- वन वर्ल्ड, वन हेल्थ थीम – Kurukshetra News

Share This
Tags


ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्वामी रामदेव के चरण छूकर आशीर्वाद लेते सीएम नायब सैनी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कल होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव की पूर्व संध्या पर सीएम नायब सिंह सैनी ब्रह्मसरोवर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले से मौजूद योगगुरु स्वामी रामदेव के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले स्वामी रामदेव ने पुरुष

.

21 जून को होने वाले इस राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम को लेकर सीएम नायब सैनी ने प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग सुबह 4 बजे आयोजित योग कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। यह गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं विशाखापट्टनम में योग करेंगे और पूरी दुनिया उन्हें देखेगी, उनसे जुड़ेगी।

ब्रह्मसरोवर के घाट पर योगाभ्यास करवाते स्वामी रामदेव।

ब्रह्मसरोवर के घाट पर योगाभ्यास करवाते स्वामी रामदेव।

योग हमारे ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत: सीएम सीएम ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है। यह प्राचीन परंपरा विलुप्त होने की कगार पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल इसका पुनर्जीवन किया बल्कि संयुक्त राष्ट्र के मंच से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाई। इस बार योग दिवस की थीम “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” (एक विश्व, एक स्वास्थ्य) है, जिसे दुनिया भर में पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। योग केवल करने की नहीं, बल्कि जीने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 177 देश करेंगे योग: रामदेव स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार 177 देशों में योग दिवस आयोजित होगा। योग का असली अर्थ मन, आत्मा और चेतना का संतुलन। हर घर में योग पहुंचे, कलह दूर हो और मन में शांति आए, यही योग का लक्ष्य है। सिर्फ आधे घंटे का योग भी जीवन में स्थायी बदलाव ला सकता है।

कुरुक्षेत्र में बनेगा रिकॉर्ड ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय इस योग कार्यक्रम में 1 लाख लोग एकसाथ योग करेंगे। जिला प्रशासन और योग संस्थाएं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हैं। आयोजकों के मुताबिक मंच से लेकर मैदान तक हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक साथ एक लाख लोगों के योग में शामिल करके इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का लक्ष्य रखा है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>