Published On: Sat, May 31st, 2025

कुरुक्षेत्र में सीएम कर सकते हैं आज बड़ी घोषणा: देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती में करेंगे शिरकत; पिपली में मनाया जा रहा राज्य स्तरीय कार्यक्रम – Kurukshetra News

Share This
Tags



सीएम नायब सैनी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं राज्य स्तरीय जयंती मनाई जा रही है। अनाज मंडी पिपली में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम नायब सैनी चीफ गेस्ट होंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीए

.

प्रदेश भर से आएंगे लोग इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोग लोग हिस्सा लेंगे। इसके लिए बसों का इंतजाम किया गया है। दरअसल, सरकार सभी महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मना रही है। हाल ही में 29 मई को करनाल के सालवन गांव में महाराणा प्रताप जयंती और 30 मई को रोहतक के गांव पहरावर में परशुराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।

बड़ी घोषणा की उम्मीद

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम सीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सीएम सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे और डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम नायब सैनी का 3 दिन में कुरुक्षेत्र का तीसरा दौरा है। 29 मई को सीएम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की थी। कल 30 मई को सीएम नायब सैनी अचानक पिहोवा के बाउली साहिब गुरुद्वारा में आए थे और यहां माथा टेका था।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>